Sambhal : नाम बदलने से नहीं, शिक्षा और मिसाइल ताकत से आगे बढ़ेगा हिंदुस्तान: मौलाना वसी अशरफ

मौलाना वसी अशरफ ने कहा कि देश को नाम बदलने की राजनीति से बाहर निकलकर विकास, शिक्षा और तकनीकी मजबूती पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान को चीन जैसी ताकतों के बराबर पहुंचाने, आधुनिक मिसाइल और ड्रोन तकनीक विकसित करने तथा विज्ञान और

May 9, 2026 - 22:08
 0  8
Sambhal : नाम बदलने से नहीं, शिक्षा और मिसाइल ताकत से आगे बढ़ेगा हिंदुस्तान: मौलाना वसी अशरफ
Sambhal : नाम बदलने से नहीं, शिक्षा और मिसाइल ताकत से आगे बढ़ेगा हिंदुस्तान: मौलाना वसी अशरफ

Report : उवैस दानिश, सम्भल

देवबंद का नाम वृंदावन करने की मांग को लेकर उठे विवाद पर धर्मगुरु मौलाना वसी अशरफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की मांगें केवल “सस्ती लोकप्रियता” हासिल करने के लिए उठाई जाती हैं, ताकि कुछ लोग सत्ताधारी दल में अपनी जगह बना सकें और राजनीतिक फायदा ले सकें।

मौलाना वसी अशरफ ने कहा कि देश को नाम बदलने की राजनीति से बाहर निकलकर विकास, शिक्षा और तकनीकी मजबूती पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान को चीन जैसी ताकतों के बराबर पहुंचाने, आधुनिक मिसाइल और ड्रोन तकनीक विकसित करने तथा विज्ञान और आईटीआई शिक्षा को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे वैज्ञानिक तैयार होने चाहिए जो भारत को रक्षा और तकनीक के क्षेत्र में इतना मजबूत बना दें कि दुश्मन भारत की तरफ आंख उठाकर देखने से पहले सौ बार सोचे। मौलाना ने आगे कहा कि असली तरक्की तभी संभव है, जब देश के सभी लोग आपसी मोहब्बत, भाईचारे और शिक्षा के रास्ते पर आगे बढ़ें। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदुस्तान की मजबूती का रास्ता नफरत नहीं, बल्कि एकता और तरक्की से होकर जाता है।

Also Click : Sambhal : बंगाल से यूपी तक सियासी वार! देश में प्रजातंत्र खत्म, वोट लूटे जा रहे - इकबाल महमूद का बीजेपी पर बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow