Sambhal : मासूम से दरिंदगी करने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद चढ़ा कानून के शिकंजे में

खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान चली गोली आरोपी के पैर में जा लगी.

Jun 22, 2026 - 15:11
 0  4
Sambhal : मासूम से दरिंदगी करने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद चढ़ा कानून के शिकंजे में

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

घटना बबराला थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गांव नगलिया काजी के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान चली गोली आरोपी के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। मुठभेड़ के बाद आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और बढ़ा दी गई है। मासूम से दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने राहत की सांस ली है। एएसपी मनोज कुमार रावत ने बताया कि आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Click : Manoj Bajpayee Interview: मनोज बाजपेयी ने बताया क्यों ठुकराते हैं कमर्शियल फिल्में, 'बड़ी फिल्में सिर्फ 40-50 दिन का पिकनिक हैं'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow