Sambhal : नबी की शान में कथित टिप्पणी पर फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे लोग

कोतवाली पहुंचे उवैस खान ने बताया कि सोशल मीडिया पर सक्रिय नाज़िया इलाही खान द्वारा लगातार मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही जाती हैं। उनका आरोप है कि हाल ही में की गई कथित टिप्पणी से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं गहरी आहत हुई हैं।

By INA News Desk
Jun 25, 2026 - 22:40
37 Views
Sambhal : नबी की शान में कथित टिप्पणी पर फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे लोग
Sambhal : नबी की शान में कथित टिप्पणी पर फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे लोग

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाज़िया इलाही खान द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के आरोप को लेकर सम्भल में कुछ लोगों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मामले में सख्त कानूनी कदम उठाने की मांग की।

कोतवाली पहुंचे उवैस खान ने बताया कि सोशल मीडिया पर सक्रिय नाज़िया इलाही खान द्वारा लगातार मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही जाती हैं। उनका आरोप है कि हाल ही में की गई कथित टिप्पणी से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं गहरी आहत हुई हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म, महापुरुष, देवी-देवता या धार्मिक प्रतीकों के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए और ऐसे मामलों को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। उवैस खान ने प्रशासन और सरकार से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां समाज में तनाव पैदा कर सकती हैं, इसलिए ऐसे मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई आवश्यक है। इस दौरान उनके साथ जिया उल, सुभान, नबी वानी और डॉ. दानिश समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी संगठन से जुड़े नहीं हैं, बल्कि आम नागरिक के तौर पर अपनी शिकायत दर्ज कराने आए हैं। पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Also Read : Sambhal : कसेरुआ मस्जिद ध्वस्तीकरण पर गरजे दानिश अली- ‘कानून को बुलडोजर से कुचल रही बीजेपी सरकार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow