Sambhal : आजम खान की रिहाई पर बोले सपा विधायक इकबाल महमूद, अखिलेश यादव ने जताई खुशी, 2027 के चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान

इकबाल महमूद ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में आते ही अपने ऊपर लगे सभी मुकदमे वापस ले लिए थे। उन्होंने कहा, "जब समाजवादी पा

Sep 23, 2025 - 23:54
 0  125
Sambhal : आजम खान की रिहाई पर बोले सपा विधायक इकबाल महमूद, अखिलेश यादव ने जताई खुशी, 2027 के चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
आजम खान की रिहाई पर बोले सपा विधायक इकबाल महमूद, अखिलेश यादव ने जताई खुशी, 2027 के चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल : समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और विधायक इकबाल महमूद ने आजम खान की रिहाई पर खुशी जताते हुए कहा कि "अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं कि आज उनकी रिहाई हुई है।" उन्होंने कहा कि इस खबर से पूरे प्रदेश के समाजवादियों के चेहरे पर खुशी है। विशेष रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बेहद प्रसन्न हैं।

इकबाल महमूद ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में आते ही अपने ऊपर लगे सभी मुकदमे वापस ले लिए थे। उन्होंने कहा, "जब समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी तो आजम खान पर लगे सभी मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे। आजम खान के साथ जो ज्यादतियां हुई हैं, उनकी इंक्वायरी कराई जाएगी और जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई होगी।"

  • 2027 के चुनाव को लेकर बड़ा बयान

आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे के 2027 के चुनाव न लड़ने के सवाल पर सपा विधायक ने कहा कि यह कानूनी अड़चन है। जब तक यह अड़चन रहेगी, तब तक वे चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। उन्होंने कहा, "हो सकता है उन्हें आगे चलकर कोई और राहत मिल जाए और यह कानूनी बाधा खत्म हो जाए।"

  • बसपा में जाने की अटकलों पर जवाब

आजम खान के बसपा में जाने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए इकबाल महमूद ने कहा कि बीजेपी इन अफवाहों को हवा दे रही है। उन्होंने कहा, "डूबती हुई नाव में कोई बैठता होगा? आजम खान समाजवादी पार्टी के फाउंडर मेंबर हैं। उन्होंने पार्टी कभी नहीं छोड़ी, हां थोड़ी नाराजगी जरूर रही है, मगर वह सपा का अभिन्न हिस्सा हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि आजम खान के आने से समाजवादी पार्टी और मजबूत होगी, यही कारण है कि बीजेपी इस तरह की अफवाहें फैला रही है।

  • बीजेपी पर साधा निशाना

बीजेपी पर हमला बोलते हुए सपा विधायक ने कहा कि देश में इस समय बीजेपी के खिलाफ माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनी हुई सरकारों को गिराया और सिर्फ कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया। वहीं, बेरोजगार नौजवान बिना नौकरी के भटक रहे हैं और छोटी-मोटी इंडस्ट्रीज ठप हो चुकी हैं।

  • कानपुर विवाद और क्रिकेटर फरमान पर बयान

कानपुर में ‘आई लव मोहम्मद’ बैनर विवाद पर उन्होंने बीजेपी पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश के 80% लोग सेकुलर हैं और बीजेपी के संगठन ऐसे मुद्दों को बढ़ावा देकर नफरत का माहौल बना रहे हैं, लेकिन जनता पर इसका कोई असर नहीं होगा।

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच से जुड़ी घटना पर उन्होंने कहा, "जो गलत है वह गलत है, चाहे कोई भी करे। क्रिकेट के अपने नियम हैं और नियमों के आधार पर ही कार्रवाई होनी चाहिए।"

इकबाल महमूद ने विश्वास जताया कि 2027 और 2029 के चुनावों में जनता बीजेपी को इसका जवाब देगी और समाजवादी पार्टी को मजबूत समर्थन देगी।

Also Click : Deoband : मोहम्मद साहब से मोहब्बत पर एफआईआर लोकतंत्र के उसूलों की तौहीन- गोरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow