Sambhal News: ‘सेव इंडिया-सेव शरीयत’ कैंपेन पर मौलाना का बड़ा बयान, दिल्ली में परमिशन न मिलने पर उठाए सवाल

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के ‘सेव इंडिया-सेव शरीयत’ कैंपेन को लेकर सियासत और बयानबाजी तेज हो गई है। बोर्ड ने 17 सितंबर

By INA News Desk
Sep 17, 2026 - 12:48
7 Views
Sambhal News: ‘सेव इंडिया-सेव शरीयत’ कैंपेन पर मौलाना का बड़ा बयान, दिल्ली में परमिशन न मिलने पर उठाए सवाल
मुफ्ती आलम रज़ा नूरी, मुस्लिम धर्मगुरु

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के ‘सेव इंडिया-सेव शरीयत’ कैंपेन को लेकर सियासत और बयानबाजी तेज हो गई है। बोर्ड ने 17 सितंबर से देशव्यापी अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। अभियान के तहत संवैधानिक अधिकारों, धार्मिक स्वतंत्रता और पर्सनल लॉ से जुड़े मुद्दों को उठाने की बात कही गई है।

इसी बीच दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सामने आए सवाल पर मौलाना ने परमिशन नहीं मिलने को लेकर नाराजगी जताई। मौलाना ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस या प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई है तो यह अफसोस की बात है। मौलाना ने लोकतंत्र और संविधान का हवाला देते हुए कहा कि भारत एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश है, जहां लोगों को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दूसरे मुद्दों पर प्रदर्शन और कार्यक्रम होते हैं, तो इस अभियान के लिए अनुमति क्यों नहीं दी गई। मौलाना ने इसे एक समुदाय के प्रति अलग नजरिए के तौर पर भी बताया और कहा कि सभी को अपनी बात रखने का अधिकार मिलना चाहिए। गौरतलब है कि AIMPLB ने ‘सेव इंडिया-सेव शरीयत’ अभियान के तहत UCC, मस्जिद-मदरसा से जुड़े मुद्दों, कथित बुलडोजर कार्रवाई और संवैधानिक अधिकारों जैसे विषयों को उठाने की बात कही है। अभियान को लेकर मुस्लिम समाज के भीतर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

Also Read- Gujarat Crime News: न शव मिला, न 40 गवाह टिके; फिर भी लिव-इन पार्टनर की हत्या में पुलिस इंस्पेक्टर को कैसे हुई सजा?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow