सीताराम तिवारी का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी, सोनू शर्मा, राजकुमार व अनिल वाल्मीकि समेत कई लोगों ने दिया समर्थन

बाजपुर: नियमितीकरण सहित 8 सूत्रीय माँगों को लेकर आमरण अनशन व कामबंद हड़ताल पर बैठे पालिका व सफाई कर्मियों को

By INA News Desk
Jul 11, 2026 - 17:45
55 Views
सीताराम तिवारी का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी, सोनू शर्मा, राजकुमार व अनिल वाल्मीकि समेत कई लोगों ने दिया समर्थन
सीताराम तिवारी का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी, सोनू शर्मा, राजकुमार व अनिल वाल्मीकि समेत कई लोगों ने दिया समर्थन
ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर: नियमितीकरण सहित 8 सूत्रीय माँगों को लेकर आमरण अनशन व कामबंद हड़ताल पर बैठे पालिका व सफाई कर्मियों को जिला पंचायत सदस्य पं. जितेन्द्र शर्मा ‘सोनू’, कैलाश रानी शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजकुमार, उत्तराखण्ड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि, नया सवेरा समिति के संरक्षक अरूण कुमार व प्रमोद राजहंस ने अपना पूर्ण समर्थन देते हुए सरकार से पालिका व सफाई कर्मियों  की माँगों को जल्द पूर्ण करने की माँग की। जिला पंचायत सदस्य पं. जितेन्द्र शर्मा ‘सोनू’ ने कहा कि सरकार को पालिका व सफाई कर्मियों के प्रति अपना उपेक्षित रवैया त्याग कर जल्द उनकी माँगें माननी चाहिए। उन्होंने कहा पालिका व सफाई कर्मियों के इस संघर्ष में वह कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगें। यहाँ बता दें कि पालिका व सफाई कर्मी नियमितीकरण, सफाई कार्य में व्याप्त ठेका प्रथा को पूर्णतः समाप्त किये जाने, वर्षोें से कार्यरत ठेका कर्मियों को नियमित किये जाने, नई पेंशन योजना को बंद कर पुरानी पेंशन योजना  पुनः लागू किये जाने, मृत सफाई कर्मियों के पदों को जीवित किये जाने इत्यादि माँगों को लेकर आंदोलनरत है। पालिका कर्मी सीताराम तिवारी के आमरण अनशन को आज दूसरा दिन है। जबकि सफाई कर्मी काम बंद हड़ताल पर है। जिससे नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर लग गए हैं। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर न पहुँचने से आंदोलनकारियों में भारी आक्रोश है। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष सुरेश कुमार ‘लाला’, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ‘मिल्ले’, महामंत्री मुकेश कुमार, संगठन मंत्री उमेश कुमार, मंत्री विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष बंटी कुमार, प्रचार मंत्री राजेश कुमार, चन्द्रजीत वाल्मीकि आदि मौजूद थे।

Also Read- Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत मामले में फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow