अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष यशपाल राजहंस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति से शिष्टाचार भेंट की 

बाजपुरl विधानसभा क्षेत्र से जुड़े एक महत्वपूर्ण जनहित विषय पर चर्चा की।भेंट के दौरान अवगत कराया कि बाजपुर के विभिन्न विद्यालयों

Jul 11, 2026 - 17:52
32 Views
अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष यशपाल राजहंस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति से शिष्टाचार भेंट की 
अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष यशपाल राजहंस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति से शिष्टाचार भेंट की 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुरl विधानसभा क्षेत्र से जुड़े एक महत्वपूर्ण जनहित विषय पर चर्चा की।भेंट के दौरान अवगत कराया कि बाजपुर के विभिन्न विद्यालयों, कोचिंग सेंटरों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास प्रायः देखा जाता है कि 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राएं दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों का संचालन कर रहे हैं, जबकि नाबालिग होने के कारण उनके पास वैध चालक अनुज्ञापत्र (Driving Licence) उपलब्ध नहीं होता।

इस संबंध में स्थानीय नागरिकों द्वारा समय-समय पर दूरभाष एवं प्रत्यक्ष रूप से भी शिकायतें प्राप्त होती रही हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन समितियों, अभिभावकों एवं पुलिस विभाग के संयुक्त सहयोग से विशेष सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान संचालित किए जाने का आग्रह किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने विषय को गंभीरतापूर्वक सुना तथा आवश्यक कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

Also Read- Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत मामले में फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow