Sambhal: हजारों सांपों को बचाने वाला 'स्नेक सेवर' खुद बना कोबरा का शिकार, रेस्क्यू के दौरान डंसा, एंटी वेनम से बची जान

जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। हजारों लोगों को सांपों से सुरक्षित बचाने और हजारों सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें जंगल

Jul 11, 2026 - 17:59
139 Views
Sambhal: हजारों सांपों को बचाने वाला 'स्नेक सेवर' खुद बना कोबरा का शिकार, रेस्क्यू के दौरान डंसा, एंटी वेनम से बची जान
हजारों सांपों को बचाने वाला 'स्नेक सेवर' खुद बना कोबरा का शिकार, रेस्क्यू के दौरान डंसा, एंटी वेनम से बची जान

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। हजारों लोगों को सांपों से सुरक्षित बचाने और हजारों सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ने वाले मशहूर स्नेक सेवर जाबुल को रेस्क्यू अभियान के दौरान कोबरा ने डंस लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना सम्भल के नारंगपुर गांव की है, जहां एक घर में कोबरा निकलने की सूचना पर जाबुल अपने साथी के साथ रेस्क्यू करने पहुंचा था। कोबरा को सुरक्षित पकड़ने की कोशिश के दौरान अचानक उसने जाबुल पर हमला कर दिया और डंस लिया। कुछ ही देर में जाबुल की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। उसका साथी तुरंत उसे सीएचसी बहजोई लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने बिना देर किए एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया। उपचार के बाद जाबुल को होश आ गया। सीएमओ के अनुसार उसकी हालत अब सामान्य और स्थिर है। जाबुल सम्भल ही नहीं बल्कि अमरोहा तक हर रोज घरों, दुकानों और खेतों में निकले जहरीले सांपों का रेस्क्यू करता है। वह कभी भी सांपों को मारने के बजाय उन्हें सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ देता है और लोगों से भी सांपों को न मारने की अपील करता है। रेस्क्यू के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर वह लोगों को जागरूक भी करता है। अब तक हजारों सांपों का सफल रेस्क्यू कर चुके जाबुल को जिले के डीएम, एसपी सहित कई अधिकारी और आम लोग अच्छी तरह जानते हैं। उनके साथ हुई पांचवीं घटना से लोगों में चिंता फैल गई थी, लेकिन अब उनकी तबीयत में सुधार की खबर से सभी ने राहत की सांस ली है।

Also Read- यूपी में गन्ना किसानों को घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी सख्त कार्रवाई, जब्त होगी बैंक गारंटी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow