Hardoi News: राज्य महिला आयोग जनपद भ्रमण- उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य अपर्णा यादव ने किया निरीक्षण। 

जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय मे साफ-सफाई रखे जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षक....

May 28, 2025 - 15:30
 0  66
Hardoi News: राज्य महिला आयोग जनपद भ्रमण- उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य अपर्णा यादव ने किया निरीक्षण। 

Hardoi News: अपर्णा यादव, उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) उ०प्र० राज्य महिला आयोग, लखनऊ, द्वारा विकास खण्ड-टोडरपुर मे रानी अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित हुई, जिसके बाद जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय मे साफ-सफाई रखे जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, महिला चिकित्सालय को निर्देर्शित भी किया गया व कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में केक काटकर 19 नवजात बालिकाओं को बेबीकिट प्रदान की गयी। 

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने दिए जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश।

उसके उपरान्त महिला बन्दी गृह का निरीक्षण करने के साथ-साथ महिला बन्दियों एवं बच्चो को फल वितरण भी किया गया। जिसमे डा० जे०बी०गंगोई प्रधानाचार्य, संजय निगम जिला प्रोबेशन अधिकारी, विजय प्रताप सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सुबोध सिंह सी०एम०एस० महिला चिकित्सालय, प्रियंका पाण्डेय डी०एम०सी०, रूबी देवी प्रबन्धक वन स्टॉप सेन्टर, सतीश कुमार, वरिष्ठ सहायक एवं अन्य कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।