बाबा साहेब की मूर्ति पर कपड़ा बांधने से समाज में आक्रोश, दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, CCTV फुटेज से खुल सकता है अपराधी का चेहरा।

MP News: मध्यप्रदेश के बैतूल में असामाजिक तत्वों की करतूत से सारा समाज आक्रोश में यह और दोषी पर कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है दरअसल नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र से मामला

By INA News Desk
Aug 28, 2025 - 18:37
161 Views
बाबा साहेब की मूर्ति पर कपड़ा बांधने से समाज में आक्रोश, दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, CCTV फुटेज से खुल सकता है अपराधी का चेहरा।
बाबा साहेब की मूर्ति पर कपड़ा बांधने से समाज में आक्रोश, दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, CCTV फुटेज से खुल सकता है अपराधी का चेहरा।

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल में असामाजिक तत्वों की करतूत से सारा समाज आक्रोश में यह और दोषी पर कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है दरअसल नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र से मामला सामने आया है जहाँ डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई है शहर के नेहरु पार्क चौक पर स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के दाएं हाथ पर किसी शरारती उपद्रवी तत्व ने कपड़ा बांध दिया जिसकी जानकारी किसी सामाजिक बन्धु को लगी इजै घटना के बाद सामाजिक बंधु यहाँ एकत्रित हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और समाज के लोगों द्वारा कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी और गंज थाना प्रभारी को आवेदन दिया है

साथ ही इस तरह की घटना की दोबारा पुनरावृत्ति न हो इसकी मांग भी की गई है सामाजिक बंधुओ का कहना है कि इस तरह का कृत्य शर्मनाक है और ये हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ है सीसीटीवी निकालकर देखा जा सकता है कि किसने ये कृत्य किया है फुटेज निकालकर जल्द से जल्द कार्यवाही किये जाने की मांग की है वही अब इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है अब देखना होगा कि कब इस मामले का आरोपी पुलिस के हाथ आएगा और घटना का कारण सामने आएगा कुछ लोगों का कहना है कि यह किसी शराबी या मानसिक विक्षिप्त का काम हो सकता है अब सच्चाई क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। 

Also Read- Baitul : विस्फोटक परीक्षण कहीं और करें सरकार, प्रूफ रेंज ताकू विस्तार का 11 गांवों के सैकडों ग्रामीणों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow