Hardoi: भाजपा जिला कार्यालय में स्वर्गीय कल्याण सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। 

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Jan 5, 2026 - 16:14
30 Views
Hardoi: भाजपा जिला कार्यालय में स्वर्गीय कल्याण सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। 
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की जयंती पर भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन व अन्य पदाधिकारी गण पुष्पांजलि अर्पित करते हुए

हरदोई: पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारीगण, नगर पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने  चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरे वातावरण में श्रद्धा एवं सम्मान का भाव देखने को मिला। जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने अपने संबोधन में स्वर्गीय कल्याण सिंह के जीवन और योगदान को याद करते हुए कहा कि कल्याण सिंह भारतीय राजनीति के ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने राष्ट्रहित, सामाजिक न्याय और सुशासन के लिए सदैव कार्य किया। उन्होंने अपने सिद्धांतों और मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया।

उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक गौरव और गरीबों के उत्थान को समर्पित रहा। राम जन्मभूमि आंदोलन में उनके योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता। भारत में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के उदय का पथ कल्याण सिंह ने प्रशस्त किया। उनके विचार आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह के आदर्शों पर चलने और पार्टी संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। सभी ने एक स्वर में उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ओम वर्मा सत्येंद्र राजपूत जिला मंत्री अविनाश पांडे जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी सह मीडिया प्रभारी सत्यम शुक्ला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई नगर उपाध्यक्ष मुनी मिश्रा योगेंद्र पाल सिंह प्रद्युम्न सिंह गोपाल अग्रवाल महामंत्री पंकज सिंह अंकित पांडे मुकुल सिंह सुहाना जैन कपिल मोहन गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi : विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत की योजना बैठक हरदोई में संपन्न, मिलिंद परांडे ने दिए महत्वपूर्ण बयान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow