Hardoi News: अज्ञात महिला का मिला शव, चेहरा विकृत होने से नहीं हो पा रही पहचान, पुलिस ने आम जनता से शव की शिनाख्त करवाने की अपील। 

आम के बाग में एक महिला का शव पड़ा देखा, जिसका चेहरा बुरी तरह से विकृत था। स्थानीय लोगों द्वारा घटना के संबंध में...

By INA News Desk
Mar 10, 2025 - 18:38
87 Views
Hardoi News: अज्ञात महिला का मिला शव, चेहरा विकृत होने से नहीं हो पा रही पहचान, पुलिस ने आम जनता से शव की शिनाख्त करवाने की अपील। 

 रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

Hardoi News: सांडी। थाना क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से आज सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम फिरोजपुर मजरा सैतियापुर में सुबह गांव के लोगों आम के बाग में एक महिला का शव पड़ा देखा, जिसका चेहरा बुरी तरह से विकृत था। स्थानीय लोगों द्वारा घटना के संबंध में तुरंत सांडी ।थाना पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना दी गई।

Also Read- Hardoi News: जरेली में जल जीवन मिशन की घोर लापरवाही से राहगीर व ग्रामीण परेशान।

कुछ देर पश्चात सांडी थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव के बारे में जानकारी की। शव की शिनाख्त ना हो से पाने से शवका पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय पर भेज दिया गया। महिला के शव की शिनाख्त के लिए हरदोई पुलिस द्वारा आम जनता से सहयोग की अपील भी की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow