Bajpur: बोट चोर गद्दी छोड़-भाजपा ने वोटो चोरी नही डकैती की- यशपाल आर्य

नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य ने आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज में नवनिर्मित हॉल व महिला सशक्तिकरण वॉल का विधिवत

By INA News Desk
Dec 11, 2025 - 16:11
55 Views
Bajpur: बोट चोर गद्दी छोड़-भाजपा ने वोटो चोरी नही डकैती की- यशपाल आर्य
बोट चोर गद्दी छोड़-भाजपा ने वोटो चोरी नही डकैती की- यशपाल आर्य

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य ने आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज में नवनिर्मित हॉल व महिला सशक्तिकरण वॉल का विधिवत पूजा अर्चना उपरांत लोकार्पण किया। इस दौरान आर्य ने सत्ता के दबाव निष्पक्ष चुनाव नहीं कर रहा तीन-चार राज्यों में चुनाव को प्रभावित किया और लगभग 65 लाख वोटरों के नाम लिस्ट से काटे गए। बोट चोर गद्दी छोड़ को लेकर 14 दिसंबर को दिल्ली में ऐतिहासिक रैली होगी। उन्होंने कहा कि बोट चोरी नहीं वोटो में डकैती की गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो एक साधारण जीवन को असाधारण बना देती है। हमारी बेटियाँ केवल परिवार नहीं, पूरे समाज और राष्ट्र का भविष्य संवार रही हैं।

छात्राओं की प्रतिभा,शिक्षकों सतत प्रयास रहेगा कि शिक्षा से जुड़े संसाधन, सुविधाएँ और अवसर और अधिक सशक्त होकर उन तक पहुँचें। उन्होंने कहा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर छात्राओं के उत्साह, आत्मविश्वास और प्रगति की ऊर्जा को उन्होंने करीब से महसूस किया है। यही ऊर्जा, यही उम्मीद, यही हमारा भविष्य है। विद्यालय प्रबंध कमेटी ने विद्यालय आगमन पर आर्य का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक सुनील खन्ना, अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र खत्री, प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति रस्तोगी, हरिओम सिंघल, सत्यप्रकाश ग्रोबर, अभय गुप्ता, अनिल कौशिक, जिला पंचायत सदस्य फुरकान रजा, कांग्रेस ब्लॉकाध्यक्ष पवन शर्मा, सभासद महेश कुमार ‘आशू’, अनिल सैन, आदित्य चानना, नितिन गिष्ट, रेखा उपाध्याय, नानू उप्रेती, डलविन्दर कौर, अनीता राठौर, प्रियांशी तिवारी, रितु प्रजापति, नीलम सूर्यवंशी, भारती बिष्ट, मीना सेठ, पूजा चन्द्रा, रेखा उपाध्याय, अर्चना, श्वेता, प्रीति, मंजू आदि थे।

Also Read- Bajpur: रामलीला ग्राउंड में फल ठेलो वालों की 70 दुकान लगेगी- नरेश चौहान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow