सम्भल में बदला मौसम का मिजाज, काले बादलों ने दिन को बनाया रात जैसा, झमाझम बारिश से गर्मी हुई गायब

जनपद सम्भल में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान पर घने काले बादलों का डेरा रहा और

Jul 20, 2026 - 14:24
39 Views
सम्भल में बदला मौसम का मिजाज, काले बादलों ने दिन को बनाया रात जैसा, झमाझम बारिश से गर्मी हुई गायब
सम्भल में बदला मौसम का मिजाज, काले बादलों ने दिन को बनाया रात जैसा, झमाझम बारिश से गर्मी हुई गायब

उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान पर घने काले बादलों का डेरा रहा और कई इलाकों में झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। सबसे अधिक असर गुन्नौर क्षेत्र में देखने को मिला, जहां तेज बारिश के साथ आसमान पूरी तरह बादलों से ढक गया। हालात ऐसे रहे कि दिन में ही अंधेरा छा गया और विजिबिलिटी काफी कम हो गई। सड़क पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा।

सम्भल, चंदौसी और गुन्नौर में भी सुबह से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश होती रही। घने बादलों के कारण पूरे दिन मौसम सुहाना बना रहा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। कई लोग घरों की छतों और बाजारों में बारिश का आनंद लेते नजर आए। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। खेतों में नमी बढ़ने से खरीफ फसलों की बुवाई और बढ़वार के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। हालांकि, कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। बरसात के मौसम में यह दूसरी बार है जब जिले में लगातार बादलों और बारिश का दौर देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। फिलहाल बारिश ने तपती गर्मी पर ब्रेक लगाकर लोगों को राहत की सांस लेने का मौका दिया है।

Also Read- Mrityunjay Tiwari Resigns from RJD: 'ऐसी सियासत को चिमटे से भी ना छुएं', मृत्युंजय तिवारी ने राजद से दिया इस्तीफा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow