Sambhal: महिला आरक्षण लागू क्यों नहीं? बीजेपी पर बरसे सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल, बोले– ‘कानून बन चुका, बस लागू करने की नीयत नहीं’। 

समाजवादी पार्टी के फतेहपुर से सांसद नरेश उत्तम पटेल ने संभल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और बीजेपी पर

Apr 30, 2026 - 18:00
21 Views
Sambhal: महिला आरक्षण लागू क्यों नहीं? बीजेपी पर बरसे सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल, बोले– ‘कानून बन चुका, बस लागू करने की नीयत नहीं’। 
नरेश उत्तम पटेल, सपा सांसद

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: समाजवादी पार्टी के फतेहपुर से सांसद नरेश उत्तम पटेल ने संभल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। मोहल्ला मियां सराय स्थित सपा विधायक इकबाल महमूद के आवास पर हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने महिला आरक्षण, गंगा एक्सप्रेसवे, महंगाई और कानून व्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

महिला आरक्षण कानून बन चुका, लागू क्यों नहीं?

सांसद नरेश उत्तम पटेल ने साफ कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में ही संसद के दोनों सदनों से पास होकर कानून बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी जानबूझकर इसे लागू नहीं कर रही और जनता को गुमराह कर रही है।

जब कानून बन चुका है तो 2024 या 2027 का इंतजार क्यों? तुरंत लागू करें - पटेल

बीजेपी पर बड़ा हमला

पटेल ने कहा कि बीजेपी का इतिहास पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के उत्पीड़न से भरा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है।

गंगा एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल

प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किए गए गंगा एक्सप्रेसवे पर भी उन्होंने निशाना साधाते हुए लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के मुकाबले इसकी क्वालिटी बेहद खराब बताई। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जनता के पैसे से बनी परियोजनाएं जनता के लिए ही होती हैं।

2027 चुनाव और गठबंधन पर क्या बोले?

सपा के संभावित गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि जनता बदलाव चाहती है और 2027 में बड़ा परिवर्तन होगा।

गाजीपुर घटना पर सरकार पर हमला

गाजीपुर की घटना को लेकर उन्होंने सरकार को “संवेदनहीन” बताया और कहा कि सपा प्रतिनिधिमंडल पर हमला लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है।

महंगाई और हज यात्रा पर चिंता

हज यात्रा के किराए में बढ़ोतरी को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार को यात्रियों को राहत देनी चाहिए, क्योंकि वे देश की अमन-शांति के लिए दुआ करने जाते हैं।

बुलडोजर राजनीति पर भी घेरा

पटेल ने कहा कि बीजेपी सामाजिक ताना-बाना बिगाड़ रही है और धार्मिक व सामाजिक विभाजन बढ़ा रही है, जिससे देश की छवि को नुकसान हो रहा है।

सम्भल की इस प्रेस वार्ता में सपा सांसद ने साफ संकेत दिए कि आने वाले समय में महिला आरक्षण, महंगाई और सामाजिक मुद्दों को लेकर सपा बीजेपी को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है।

Also Read- शराब घोटाला मामला: पूर्व सीएम केजरीवाल ने छोड़ा अदालत का रास्ता, बेंच बदलने की मांग खारिज होने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow