Baitul : दिनदहाड़े चोरी करने वाला आरोपी महाराष्ट्र से दबोचा गया – बैतूल पुलिस ने दिखाई सख्ती, ₹3.15 लाख का मशरूका जब्त
तकनीकी साक्ष्य और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से दबोचा। पूछताछ में उसने वारदात कबूल की। पुलिस ने उसके पास से दो लाख पैंतीस ह
सूने मकान को निशाना बनाता था शातिर, पूर्व में महाराष्ट्र में भी दे चुका है चोरी की घटना को अंजाम
Report : शशांक सोनकपुरिया, बैतूल- मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से बड़ी खबर जिले में पदभार ग्रहण करते ही एसपी वीरेंद्र जैन का सख्त एक्शन असर दिखा रहा है। बैतूल कोतवाली पुलिस ने दिन में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर को महाराष्ट्र के परतवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दीपक दांगडे पर दो बड़ी चोरियों का खुलासा हुआ है। आरोपी ने पहले भडूस गांव से 50-50 के नोटों की 10 गड्डियां, यानी कुल पचास हजार रुपए उड़ाए थे। इसके बाद प्रभुढाना गांव से ढाई लाख रुपए नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
सुनील लाटा ( एसडीओपी बैतूल)
तकनीकी साक्ष्य और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से दबोचा। पूछताछ में उसने वारदात कबूल की। पुलिस ने उसके पास से दो लाख पैंतीस हजार नगदी और चोरी में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की है। बरामद माल की कुल कीमत तीन लाख पंद्रह हजार रुपए आंकी गई है।पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अब जिले में अपराधियों की खैर नहीं। नई कमान संभालने के बाद एसपी वीरेंद्र जैन ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर शिकंजा कसने के जो निर्देश दिए थे, उनका पहला बड़ा नतीजा सामने आ गया है। बैतूल पुलिस के इस सख्त एक्शन ने चोरों और अपराधियों के होश उड़ा दिए हैं। जनता भी अब कह रही है कि जिले में अपराध की नहीं, सिर्फ कानून की चलेगी।
What's Your Reaction?











