Hardoi: सीएम डैशबोर्ड समीक्षा- धीमी प्रगति पर सीएनडीएस व सिंचाई विभाग को फटकार, कार्यों में तेजी के निर्देश

स्वामी विवेकानन्द सभागार मे मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड विकास एवं निर्माण

Jul 24, 2026 - 17:07
25 Views
Hardoi: सीएम डैशबोर्ड समीक्षा- धीमी प्रगति पर सीएनडीएस व सिंचाई विभाग को फटकार, कार्यों में तेजी के निर्देश
सीएम डैशबोर्ड समीक्षा- धीमी प्रगति पर सीएनडीएस व सिंचाई विभाग को फटकार, कार्यों में तेजी के निर्देश

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार मे मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए तथा सीएम डैशबोर्ड पर सभी सूचनाएं समय से अपडेट की जाएं। समीक्षा के दौरान सीएनडीएस एवं सिंचाई विभाग की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने तथा जनपद की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में सुधार के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: डीएम अनुनय झा ने सराहा उद्योगों का सामाजिक योगदान, कहा—सीएसआर से जनकल्याण को मिलेगी मजबूती

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow