Hardoi News: विद्युत् उपकेन्द्र से 33 केवी तार काटने का आरोप, पुलिस ने दो को पकड़ा
इस संबंध में भैय्यालाल की तहरीर के आधार पर थाना शाहाबाद पर मु0अ0सं0 313/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम नामजद अभियुक्त अंकुर व उसके अज्ञात साथी के विरुद्ध पंजीकृत ....
By INA News Hardoi.
बीते 16 मई को भैय्यालाल पाल अवर अभियन्ता 33/11 केवी उपकेन्द्र बेहटा गोकुल थाना बेहटा गोकुल द्वारा थाना शाहाबाद पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त अंकुर पुत्र श्रीकृष्ण निवासी ग्राम सैदपुर थाना बेहटा गोकुल जनपद हरदोई द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम हुसेपुर थाना शाहाबाद के पास से 33 केवी विद्युत के तार काटकर चोरी कर लिये गये है। इस संबंध में भैय्यालाल की तहरीर के आधार पर थाना शाहाबाद पर मु0अ0सं0 313/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम नामजद अभियुक्त अंकुर व उसके अज्ञात साथी के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि की गयी।
Also Click: Hardoi News: नाव पलटने से नदी में 3 मासूम डूबे, सर्च आपरेशन जारी, SP ने निरीक्षण कर निर्देश दिए
थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त अंकुर उर्फ अंकुल पुत्र श्रीकृष्ण निवासी ग्राम सैदपुर थाना बेहटा गोकुल जनपद हरदोई व प्रकाश में आये अभियुक्त व शमशाद पुत्र महमूद निवासी ग्राम सैदपुर थाना बेहटा गोकुल जनपद हरदोई को चोरी की गई 33 केवी विद्युत तार सहित गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
What's Your Reaction?











