हरदोई: हमारी सरकार करप्शन पर जीरो टॉलरेन्स पालिसी पर कर रही काम, भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जायेगा- नितिन अग्रवाल

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार करप्शन पर जीरो टॉलरेन्स की नीति पर काम कर रही है। जिन ठेकेदारों व अधिकारियों द्वारा यह घटिया कार्य किया गया है, उस पर शासन ने कार्रवाई की है और आगे भी यदि इस तरह की शिकायत मिलती है...

By INA News Desk
Dec 1, 2024 - 12:00
151 Views
हरदोई: हमारी सरकार करप्शन पर जीरो टॉलरेन्स पालिसी पर कर रही काम, भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जायेगा- नितिन अग्रवाल
राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल

By INA News Hardoi.

जिले में घटिया सड़क निर्माण घोटाले की पोल खुलने और 16 अवर अभियंता पर निलंबन की कार्रवाई होने के विषय पर राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि विभाग द्वारा गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण कराने के मामले का संज्ञान लेते हुए उन्होंने सीएम योगी से इसकी शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के निर्देश पर हाई लेवल कमेटी जांच के गठित की गई थी, जिसकी जांच में यह सब कारनामे सामने आए। नितिन अग्रवाल ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान सड़क निर्माण की गुणवत्ता की परख की थी।

यह भी पढ़ें: Hardoi सड़क निर्माण घोटाले में 16 लोग निलंबित, सीएम योगी की बड़ी कार्यवाही एक एसई, दो एक्स ई एन समेत 16 पर कार्यवाही

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार करप्शन पर जीरो टॉलरेन्स की नीति पर काम कर रही है। जिन ठेकेदारों व अधिकारियों द्वारा यह घटिया कार्य किया गया है, उस पर शासन ने कार्रवाई की है और आगे भी यदि इस तरह की शिकायत मिलती है तो उन पर भी कार्रवाई होगी। आगे उन्होंने कहा कि अन्य जनपदों की भी जांच की जा रही है, वहां सैम्पल टेस्ट हुए है, उनकी रिपोर्ट अभी नहीं आयी है।

यह भी पढ़ें: धांधली: स्वयं को डिप्टी सीएम का करीबी बताकर अधिकारियों पर धौंस जमाता था, सही जानकारी उजागर न करना भारी पड़ा

यदि रिपोर्ट में खामियां पायी जाएंगी तो वहां के जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं और ठेकेदारों को आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की नाराजगी भारी पड़ गई। दरअसल, क्षेत्र भ्रमण पर निकले आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल से 17 सितंबर को ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी। ग्रामीणों ने कहा था कि रद्धेपुरवा सकतपुर मार्ग के निर्माण में मनमानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हरदोई: तेंदुए के पदचिन्ह मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी, घरों में दुबके लोग

कई-कई दिनों तक कोई काम ही नहीं होता। इससे खफा नितिन अग्रवाल ने 19 सितंबर को मुख्यमंत्री से पूरे मामले की शिकायत कर दी। मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दे दिए। एक अक्तूबर को विस्तृत जांच करने के लिए अभिलेख तलब कर लिए गए। इसके बाद धीरे-धीरे कार्रवाई चलती रही और जब मुख्यमंत्री तक अभियंताओं और ठेकेदारों की मनमानी पहुंची तो पूरे लोक निर्माण विभाग के लिए मुसीबत हो गई। बहरहाल, इस मामले में कार्रवाई अभी जारी है, देखना यह है कि अब इस घोटाले में किस किसके नाम उजागर होंगे?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow