Hathras: नो एंट्री में दौड़ रहे भारी वाहन, बागमूला चौराहे पर रोजाना जाम, ट्रैफिक इंचार्ज की लापरवाही पर उठे सवाल? क्या यही है सड़क सुरक्षा अभियान?

शहर के व्यस्त चौराहा बागमूला, गौशाला रोड पर नो एंट्री व्यवस्था पूरी तरह कागज़ी साबित हो रही है। प्रतिदिन भारी वाहन इस मार्ग से

By INA News Desk
Nov 15, 2025 - 23:26
68 Views
Hathras: नो एंट्री में दौड़ रहे भारी वाहन, बागमूला चौराहे पर रोजाना जाम, ट्रैफिक इंचार्ज की लापरवाही पर उठे सवाल? क्या यही है सड़क सुरक्षा अभियान?
सड़क सुरक्षा अभियानकी खिल्ली उड़ाते  नो एंट्री में दौड़ रहे वाहन
Advertisement
Advertisement
हाथरस। शहर के व्यस्त चौराहा बागमूला, गौशाला रोड पर नो एंट्री व्यवस्था पूरी तरह कागज़ी साबित हो रही है। प्रतिदिन भारी वाहन इस मार्ग से बेरोकटोक गुजरते हैं, जिसके कारण क्षेत्र में लंबा जाम लग जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज की शिथिलता और मेहरबानी के कारण बड़े ट्रक और लदे वाहन नो एंट्री समय में भी आसानी से प्रवेश कर जाते हैं।
फोटो में दिख रही स्थिति भी शनिवार की है, जब भारी वाहनों की वजह से चौराहे पर अफरातफरी मच गई। ट्रक, ट्रैक्टर और छोटे वाहन एक-दूसरे में फंस गए और राहगीरों को बड़ी मशक्कत के बाद निकलना पड़ा।नागरिकों का कहना है कि जब सड़क सुरक्षा अभियान चलाए जा रहे हैं, तब ऐसे में नियमों की यह खुली अवहेलना कई सवाल खड़े करती है—क्या यही है सड़क सुरक्षा अभियान? यदि इसी तरह भारी वाहनों की आवाजाही जारी रही और कोई दुर्घटना हो गई, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा?स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए नो एंट्री नियम का कड़ाई से पालन कराया जाए और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शहर को जाम व दुर्घटनाओं से राहत मिल सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement