Palwal News: पलवल के पुलिस ने नसे के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही- पुलिस ने तीन से चार लोगों को हिरासत में लेकर जाँच शुरू की।

जिला पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के आदेश पर अवैध नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पलवल की ट्रेक्टर मार्केट...

By INA News Desk
Apr 2, 2025 - 11:58
101 Views
Palwal News: पलवल के पुलिस ने नसे के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही-  पुलिस ने तीन से चार लोगों को हिरासत में लेकर जाँच शुरू  की।
डीएसपी क्राइम मनोज वर्मा

पलवल: जिला पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के आदेश पर अवैध नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पलवल की ट्रेक्टर मार्केट से भारी मात्रा में अवैध नशे का सामान बरामद कर तीन से चार लोगों को हिरासत में लेकर जाँच शुरू कर दी है। पलवल पुलिस की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने भी स्वागत करते हुए जिला प्रशासन का धन्यवाद किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के आदेश पर अवैध नशा तस्करों के खिलाफ पलवल पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पलवल की ट्रेक्टर मार्किट से भारी मात्रा में अवैध नशे का सामान बरामद कर तीन से चार लोगों को हिरासत में लेकर जाँच शुरू कर दी है। पलवल के डीएसपी क्राइम मनोज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उन्होंने पलवल के रसूलपुर चौक पर स्थित ट्रेक्टर मार्किट में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कई टीमों ने आज कार्रवाई करते हुए तीन से चार लोगो को हिरासत में लिया है और भारी मात्रा में नशे के सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए लोगों से पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है कि नशा तस्करी के इस नेटवर्क में कौन - कौन लोग शामिल है और कब से वह इस काम को कर रहे है।

Also Read- Special Article: योगी सरकार के आठ साल- उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति, सुशासन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का स्वर्णिम अध्याय

वही पलवल पुलिस की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने भी स्वागत करते हुए जिला प्रशासन का धन्यवाद किया है। लोगों का कहना है कि अगर जिला प्रशासन ऐसे लोगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई समय - समय पर करता रहे तो पलवल जिला नशा मुक्त हो सकता है। आज पलवल पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की वह भूरी भूरी प्रशंसा भी करते है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow