Sambhal : सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क बोले- इंसानियत की सेवा सबसे बड़ा धर्म, मुसलमान के साथ हो रहा भेदभाव
सांसद बर्क ने कहा कि आज भारत के मुसलमानों के साथ ही नहीं बल्कि हर इंसान के साथ किसी न किसी रूप में भेदभाव हो रहा है, जो गलत है। फिर भी सभी को मिलकर रहना चाहिए। उन्होंने पंजाब के बाढ़ पीड़ि
Report : उवैस दानिश, सम्भल
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शुक्रवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस में भारी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और नबी-ए-पाक हजरत मोहम्मद साहब के पैगाम-ए-इंसानियत को याद करते हुए अमन और भाईचारे का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और तबर्रुक तकसीम किया।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने सभी मुस्लिम समाज के लोगों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद पेश की। उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब ने हमेशा इंसानियत, भाईचारे और समानता का संदेश दिया। हमें उनकी बताई राह पर चलकर समाज में अमन-शांति कायम करनी चाहिए।
सांसद बर्क ने कहा कि आज भारत के मुसलमानों के साथ ही नहीं बल्कि हर इंसान के साथ किसी न किसी रूप में भेदभाव हो रहा है, जो गलत है। फिर भी सभी को मिलकर रहना चाहिए। उन्होंने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों का जिक्र करते हुए कहा कि मदद करते समय किसी का धर्म या जाति नहीं देखना चाहिए। मुसलमान हमेशा इंसानियत के नाते मदद के लिए आगे आते रहे हैं और आगे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे। जुलूस में बड़ी संख्या में मौलाना, आलिम-ए-दीन और शहर के प्रमुख लोग मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी लगातार मुस्तैद दिखाई दिए। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा।
Also Click : Mussoorie : मसूरी रोटरी क्लब ‘नेशन बिल्डर अवार्ड से 34 शिक्षकों को किया सम्मानित
What's Your Reaction?