Sitapur : चांद का इंतजार, फर्ज की पुकार, हर जिम्मेदारी निभाये ये नारी हर बार

उपस्थित महिलाओं और बच्चों को बताया गया कि वे अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता न करें। उनके अधिकारों और सहयोग के लिए चल रही योजनाओं की पूरी जान

By INA News Desk
Oct 10, 2025 - 21:27
46 Views
Sitapur : चांद का इंतजार, फर्ज की पुकार, हर जिम्मेदारी निभाये ये नारी हर बार
Sitapur : चांद का इंतजार, फर्ज की पुकार, हर जिम्मेदारी निभाये ये नारी हर बार

 

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत भीड़-भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस को लगातार गश्त और सघन जांच के निर्देश दिए। एंटी रोमियो टीमों ने जीआईसी ग्राउंड में उद्योग मेला, आर्य कन्या विद्यालय रोडवेज, थाना लहरपुर के ग्राम मकनपुर, थाना रामपुर मथुरा के संत पथिक पब्लिक स्कूल, थाना मछरेहटा के उमराई देवी मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज ग्राम कुंदौली, थाना संदना के ग्राम खेरिया, थाना इमलिया सुल्तानपुर के मलिकापुर, थाना सिधौली के नेशनल इंटर कॉलेज ब्राइट फ्यूचर सर्वोदय इंटर कॉलेज, थाना सकरन के ग्राम कल्ली, थाना कोतवाली देहात के गंगापुर उमरिया पंचायत भवन, थाना खैराबाद के संकटा देवी मंदिर, थाना मिश्रिख के पंचायत भवन सैदापुर में जांच की। अन्य थानों की मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को जागरूक करने और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने के लिए स्कूलों में सभाएं और गांव-कस्बों में महिला चौपाल लगाईं।उपस्थित महिलाओं और बच्चों को बताया गया कि वे अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता न करें। उनके अधिकारों और सहयोग के लिए चल रही योजनाओं की पूरी जानकारी दी गई। पैंफलेट बांटे गए, जिनमें हेल्पलाइन नंबर लिखे थे। महिलाओं को इन नंबरों को याद रखने और तत्काल मदद के बारे में बताया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने चौपाल में सशक्तिकरण पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी है। बालिकाओं को शिक्षित करें और उनकी शिक्षा के लिए सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ लें। ग्रामीण महिलाएं सरकारी योजनाओं से लघु उद्योग जैसे बेकरी, सिलाई, बुनाई, सजावट का सामान बनाकर आत्मनिर्भर बनें।

Also Click : ग्वालियर में बीएन राव की 35 फुट ऊंची मूर्ति लगेगी, अनिल मिश्रा ने किया भूमि पूजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow