कान्हा की नगरी से संवरेगा 'गोपाल वन' , 2025 में भी विशिष्ट वनों की स्थापना करा रही योगी सरकार। 

Lucknow News: मथुरा वन प्रभाग को गोपाल वन का बनाया गया है नोडल, मथुरा के उपरांत वर्षाकाल में समूचे प्रदेश में बसेगा गोपाल वन....

By INA News Desk
Jul 26, 2025 - 21:07
69 Views
कान्हा की नगरी से संवरेगा 'गोपाल वन' , 2025 में भी विशिष्ट वनों की स्थापना करा रही योगी सरकार। 
कान्हा की नगरी से संवरेगा 'गोपाल वन' , 2025 में भी विशिष्ट वनों की स्थापना करा रही योगी सरकार। 
Advertisement
Advertisement
  • रविवार (27 जुलाई) को मथुरा के राल में देवरहा बाबा गोशाला में होगा गोपाल वन का राज्य स्तरीय आयोजन 
  • जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में होगी इस विशिष्ट वन की स्थापना
  • चारा प्रजाति के पौधे लगाने के साथ ही मुख्य आयोजन में होगी संगोष्ठी स्कूली बच्चों की भी रहेगी सहभागिता
  • सीएम योगी के निर्देश पर उत्सव के रूप में होगा आयोजन

Lucknow News: सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक दिन (9 जुलाई) में 37.21 करोड़ से अधिक पौधे रोपने वाला यूपी विशिष्ट वनों की भी स्थापना कर रहा है। इसके लिए अलग-अलग प्रभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 27 जुलाई को गोपाल की नगरी मथुरा में 'गोपाल वन' की स्थापना का मुख्य आयोजन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तरीय आयोजन को उत्सव के रूप में मनाने का निर्देश देने के साथ ही इसमें जनप्रतिनिधियों, गोपालकों, संतों व स्कूली बच्चों की भी सहभागिता पर जोर दिया है। मथुरा में मुख्य आयोजन के पश्चात पूरे प्रदेश में गोपाल वन स्थापित किया जाएगा। 

  • मथुरा के देवरहा बाबा आश्रम में होगा गोपाल वन का मुख्य आयोजन 

गोपाल वन का मुख्य आयोजन मथुरा के राल में छठीकरा गोवर्धन रोड स्थित ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा गोशाला में होगा। यहां चारा प्रजाति का पौधरोपण होगा। इसके उपरांत 'गोशाला में वन के संवर्धन' को लेकर संगोष्ठी भी होगी। इसमें स्कूली बच्चों की भी सहभागिता रहेगी। मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोपाल वन की स्थापना में संत समाज व गोपालकों को जोड़ने का निर्देश दिया है। 

  • 2025 में भी विशिष्ट पौधरोपण की स्थापना कर रही योगी सरकार  

हर वर्ष की भांति योगी सरकार इस वर्ष भी विशिष्ट वाटिका स्थापित कर रही है। अभी तक एकलव्य वन, त्रिवेणी वन, ऑक्सी वन, शक्ति वन, सहजन भंडारा कार्यक्रम, त्रिवेणी वन आदि स्थापित किया जा चुका है। वहीं 2025 के वर्षा काल में अटल वन, गोपाल वन, पवित्र धारा पौधरोपण, भाई-बहन पौधरोपण, शौर्य वन, एक पेड़ गुरु के नाम पौधरोपण के साथ ही औद्योगिक इकाइयों की भागीदारी से पौधरोपण व उनके संरक्षण पर भी विभाग का जोर है। 

  • 7608 गोआश्रय स्थलों में स्थापित होगा गोपाल वन 

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में 6613 अस्थायी गोआश्रय स्थल, 387 वृहद गोसंरक्षण केंद्र, 305 कांजी हाउस तथा शहरी क्षेत्र में 303 कान्हा गोआश्रय स्थल सहित कुल 7608 गोआश्रय स्थल संचालित हैं। इन सभी स्थलों में गोपाल वन की स्थापना भी की जाएगी। पूरे वर्षकाल में यहां भी पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही इसके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान रहेगा। सरकार ने इसके अतिरिक्त निजी गोपालकों से भी अनुरोध किया है कि वे भी पौधे लगाएं। 

  •  इसलिए मथुरा में गोपाल वन की स्थापना के मुख्य आयोजन पर रहा योगी सरकार का जोर  

भगवान श्रीकृष्ण को गोपाल कहा जाता है। वे गायों की देखभाल व पालन करते थे।  गाय निस्वार्थ भाव से बहुत कुछ देती है। मथुरा को गोपाल की नगरी कहा जाता है, इसलिए गोपाल वन के राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन की जिम्मेदारी मथुरा वन प्रभाग को सौंपी गई है। योगी सरकार ने निर्णय लिया कि गोशाला परिसर में निवास कर रहे पशुओं को छाया व चारा उपलब्ध कराए जाने के दृष्टिगत प्रत्येक गोशाला परिसर में गोपाल वन की स्थापना की जाए। महाभियान के तहत यह आदेश जारी किया गया है कि प्रत्येक गोशाला में गोपाल वन की स्थापना की जाए, जिसमें स्थल की उपलब्धता के अनुरूप छायादार व चारा प्रजातियों का रोपण किया जाए।  

प्रदेश सरकार के निर्देश पर विशिष्ट वनों की स्थापना हो रही है। विशिष्ट वनों की स्थापना के लिए अलग-अलग प्रभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कान्हा की नगरी में गोपाल वन को लगाने, उसे समृद्ध करने और संरक्षित करने की जिम्मेदारी मथुरा वन प्रभाग की है। इसे देखते हुए 27 जुलाई को मथुरा में राज्य स्तरीय भव्य आयोजन कर देवरहा बाबा आश्रम में गोपाल वन स्थापित किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ ही स्कूली बच्चों,  समाज के अनेक वर्गों का भी सहयोग रहेगा। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

Also Read- सीएम योगी की अनूठी पहल: पंचगव्य से बनेगी स्किन केयर, बायोगैस से फर्राटा भरेंगी गाड़ियां।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement