हरदोई न्यूज़: 15 जून से शुरू होने वाले योग सप्ताह की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंः-जिलाधिकारी

By INA News Desk
Jun 12, 2024 - 15:36
131 Views
हरदोई न्यूज़: 15 जून से शुरू होने वाले योग सप्ताह की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंः-जिलाधिकारी
Advertisement
Advertisement

हरदोई। आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिला आयुर्वेद अधिकारी आशा रावत के साथ चर्चा की।

जिलाधिकारी ने कहा कि 15 जून से शुरू होने वाले योग सप्ताह की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। तैयारियों को लेकर सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा कर ली जाये।

योग कार्यक्रमों के लिए स्थान चिन्हीकरण का कार्य कर लिया जाये। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, आयुर्वेद विभाग के सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement