Sambhal: धान खरीद में धांधली पर भाकियू (अराजनैतिक) का हल्ला बोल, 16 नवंबर तक मांगें पूरी न होने पर धरने की चेतावनी। 

जनपद के धान क्रय केंद्रों पर किसानों की फसलों की खरीद में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा

Nov 12, 2025 - 18:44
 0  14
Sambhal: धान खरीद में धांधली पर भाकियू (अराजनैतिक) का हल्ला बोल, 16 नवंबर तक मांगें पूरी न होने पर धरने की चेतावनी। 
धान खरीद में धांधली पर भाकियू (अराजनैतिक) का हल्ला बोल, 16 नवंबर तक मांगें पूरी न होने पर धरने की चेतावनी। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: जनपद के धान क्रय केंद्रों पर किसानों की फसलों की खरीद में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को संगठन के पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर धान खरीद प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं पर नाराजगी जताई।

भाकियू नेताओं ने आरोप लगाया कि जिले के विभिन्न धान क्रय केंद्रों पर वास्तविक किसानों की उपज नहीं खरीदी जा रही, जबकि केंद्रों के प्रभारी और माफिया तत्व व्यापारियों की फसलें खरीदने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि पीआर-2626 प्रजाति का धान केंद्रों पर लिया ही नहीं जा रहा, जिससे किसान अपनी उपज लेकर केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। संगठन ने बताया कि कागजातों के सत्यापन के नाम पर किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है, जिससे समय और पैसे दोनों का नुकसान हो रहा है।

वहीं, सरकार की खरीद नीति के दावे जमीनी हकीकत से कोसों दूर हैं। धान केंद्रों पर भ्रष्टाचार, मनमानी और अधिकारियों की मिलीभगत चरम पर है। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि सभी धान क्रय केंद्रों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो और किसानों की फसल का उचित मूल्य व समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। भाकियू (अराजनैतिक) ने चेतावनी दी कि यदि 16 नवंबर तक मांगे नहीं मानी गईं, तो 17 नवंबर से जिला खाद्य अधिकारी कार्यालय, बहजोई पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष शंकर सिंह यादव, पंकज यादव, के.पी. यादव, दिनेश यादव, नेमपाल और शिशुपाल सिंह समेत संगठन के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read- Lucknow: वाराणसी में आयोजित की गयी संयुक्त मंडलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी-2025

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।