Ambedkarnagar News: मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, पूर्वांचल की समृद्धि का नया अध्याय शुरू

मुख्यमंत्री योगी सुबह 10 बजे लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते कार द्वारा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे होते हुए गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान अंबेडकरनग...

Jun 21, 2025 - 00:12
 0  19
Ambedkarnagar News: मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, पूर्वांचल की समृद्धि का नया अध्याय शुरू

By INA News Ambedkarnagar.

आलापुर (अंबेडकरनगर): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का विधिवत उद्घाटन किया। आजमगढ़ के सलारपुर (फूलपुर) से गोरखपुर तक फैले इस एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण मंत्रोच्चार और नारियल फोड़ने की परंपरा के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कार से इस मार्ग पर यात्रा भी की, जिससे पूर्वांचल क्षेत्र में कनेक्टिविटी और विकास की नई संभावनाएं खुल गई हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा, "विकास के लिए गति जरूरी है, गति से प्रगति होगी और प्रगति से समृद्धि आएगी। समृद्धि के साथ ही हर चेहरे पर खुशहाली दिखेगी। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल के विकास का वह सपना है, जो अब हकीकत में बदल रहा है।" यह एक्सप्रेस-वे 91.352 किलोमीटर लंबा है और इसे 7,283.28 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसके चालू होने से गोरखपुर से लखनऊ की 283 किलोमीटर की दूरी अब मात्र 3 घंटे में तय की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री योगी सुबह 10 बजे लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते कार द्वारा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे होते हुए गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान अंबेडकरनगर के तेंदुआईकला में जहांगीरगंज-राजेसुल्तानपुर मुख्य मार्ग पर बने कट के पास हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने अपने वाहन से ही हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। हालांकि, तेंदुआईकला में उनके रुकने का कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं था, जिसके कारण उनका काफिला बिना रुके आगे बढ़ गया, और कार्यकर्ताओं को उनसे मिलने का मौका नहीं मिल सका।

इस अवसर पर जिला प्रशासन और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्यामदेव, उपजिलाधिकारी आलापुर सुभाष सिंह 'धामी', क्षेत्राधिकारी राम बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष जहांगीरगंज अजय प्रताप यादव, थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर विजय प्रताप तिवारी, खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह, शिक्षक नेता ब्रज सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष विपिन त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक श्रीपाल पांडे शामिल थे।

भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडे, जिला महामंत्री सुरेश कनौजिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडे, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री व भाजपा नेता राजाबाबू गुप्ता, जहांगीरगंज मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, राजेसुल्तानपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह 'कन्हैया', पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण भगवान मिश्र, ज्ञानेंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह, श्यामनाथ शुक्ला, विवेक सिंह, राहुल सिंह, बृजभूषण पांडे, जयप्रकाश पांडे, विनोद पांडे, अंकित दुबे, कृष्ण कुमार मिश्रा 'पालू', विनोद त्रिपाठी, सूरज गुप्ता, उपमा पांडे, मनोरमा शाहिद अंसारी, वीरेंद्र सिंह, अभय सिंह 'मोनू', दिनेश सिंह, शिवम गुप्ता, शिवम सिंह, अजय पांडे, महेश सिंह, अंजू पांडे, अभिषेक त्रिपाठी, अधिवक्ता जयनाथ पांडे, सतीश मिश्रा, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण चौबे, प्रमोद पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह एक्सप्रेस-वे न केवल गोरखपुर और लखनऊ के बीच यात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि पूर्वांचल के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना क्षेत्र में रोजगार, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगी, जिससे समृद्धि का नया दौर शुरू होगा।

Also Click : Prayagraj News : प्रयागराज में प्रेम विवाह करने वाली युवती की फांसी पर लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow