मंडी में खुला भ्रष्टाचार: 67 लाख के हाई राइज शेड में डस्ट से निर्माण, सचिव भाग रहे जवाब से; कमिश्नर का निरीक्षण महज खानापूर्ति।

मध्यप्रदेश के बैतूल की मंडी भगवान भरोसे ही चल रही है यहाँ खुला भृष्टाचार का खेल जोर शोर से जारी है पर प्रबन्धन आंखे बंद करके बैठा है उच्चधिकारियों के निरीक्षण में

Nov 6, 2025 - 15:22
Nov 6, 2025 - 15:23
 0  37
मंडी में खुला भ्रष्टाचार: 67 लाख के हाई राइज शेड में डस्ट से निर्माण, सचिव भाग रहे जवाब से; कमिश्नर का निरीक्षण महज खानापूर्ति।
मंडी में खुला भ्रष्टाचार: 67 लाख के हाई राइज शेड में डस्ट से निर्माण, सचिव भाग रहे जवाब से; कमिश्नर का निरीक्षण महज खानापूर्ति।

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

  • मंडी में चल रहा खुला भृष्टाचार मामले में सचिव भाग रहे जवाब देने से,कहा ऊपर से है बाईट न देने के आदेश,67 लाख के हाई राइज शेड निर्माण में किया जा रहा डस्ट से निर्माण, अकहद रहा जगह जगह से प्लास्टर,बेस में डाला जा रहा 3 इंच का बेस,और साइड से दिख रहे 8 इंची,कमिश्नर का निरीक्षण भी बना खानापूर्ति

मध्यप्रदेश के बैतूल की मंडी भगवान भरोसे ही चल रही है यहाँ खुला भृष्टाचार का खेल जोर शोर से जारी है पर प्रबन्धन आंखे बंद करके बैठा है उच्चधिकारियों के निरीक्षण में महज खानापूर्ति बनकर रह गए है पर भृष्टाचार पर अंकुश लगाने कोई आगे आना ही नही चाहता ताजा मामला मंडी में चल रहे हाई राइस शेड निर्माण का सामने आया है जिसको लेकर हमारे द्वारा पूर्व में भी खबर उठाई गई थी जिसके बाद कुछ सुधार आया भी था पर फिर से सम्बंधित अधिकारियों की लापरवाही का नमूना नजर आया है यहाँ निर्माण में डस्ट से कार्य करवाया जा रहा है वही जगह जगह से प्लास्टर फट रहा है और मौके पर न ही कोई इंजीनियर एसडीओ तकनीकी मौके पर कोई नही है मिस्त्री कार्य कर रहे है और पुराने वेस्टवेयर पर लीपापोती कर नया दिखाने का प्रयास ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है।

जिसमे मंडी प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है क्योंकि बेस में सामने 3 इंच मसाला और साइड से 8 इंची दिखाने का प्रयास ठेकेदार कर  रहा है यह बात खुद मिस्त्री बता रहे है जो काम ठेकेदार द्वारा बताया गया है वैसा ही कर रहे है इससे साफ जाहिर होता है कि भृष्टाचार के चलते घटिया निर्माण कार्य करवाया जा रहा है और ठेकेदार के साथ मिलकर प्रबन्धन भ्रस्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैऔर शासन के रुपयों की बंदरबांट की जा रही है इस मामले में मंडी सचिव से सवाल करने पर उनके द्वारा ऊपर से बाईट न देने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लिया गया ।
अब देखना यह है कि कमिश्नर नर्मदापुरम और कलेक्टर बैतूल इस मामले में क्या जांच  करवाते है और क्या कार्यवाही जिम्मेदारों पर की जाएगी ।

Also Read- सांवलीगढ़ रेंज में खुला भ्रष्टाचार: 27 हजार की रिश्वत लेने के बाद मामला उछला तो लौटाए पैसे, गरीब ग्रामीण को 4 घंटे बैठाया, डिप्टी-नाकेदार की बंदरबांट, अब भाग रहे आरोपी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।