Sambhal : सम्भल में योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर प्रहार, रिश्वत लेते पुलिस चौकी प्रभारी गिरफ्तार

आरोपी चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने एक व्यक्ति से थाने में जमानत दिलाने के नाम पर बीस हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने पर मुरादाबाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की

By INA News Desk
Nov 11, 2025 - 21:39
428 Views
Sambhal : सम्भल में योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर प्रहार, रिश्वत लेते पुलिस चौकी प्रभारी गिरफ्तार
Sambhal : सम्भल में योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर प्रहार, रिश्वत लेते पुलिस चौकी प्रभारी गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

योगी सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश अभियान के तहत सम्भल जिले में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। मंगलवार को मुरादाबाद एंटी करप्शन टीम ने रजपुरा थाना क्षेत्र की हरिधाम बांध पुलिस चौकी प्रभारी राकेश सिंह को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।टीम ने चौकी प्रभारी के साथ एक प्राइवेट दलाल इकबाल यादव को भी पकड़ा है, जो चौकी प्रभारी के लिए रिश्वत वसूली का काम करता था। जानकारी के अनुसार, आरोपी चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने एक व्यक्ति से थाने में जमानत दिलाने के नाम पर बीस हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने पर मुरादाबाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच की और मंगलवार को जाल बिछाकर दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को एंटी करप्शन टीम अपने साथ मुरादाबाद ले गई, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। शासन के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार चौकी पर लंबे समय से रिश्वतखोरी की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन यह पहली बार है जब किसी अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई योगी सरकार के उस संदेश को दोहराती है कि “भ्रष्टाचार पर सख्त प्रहार” सरकार की प्राथमिकता बनी हुई है।

Also Click : Hardoi : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक हुई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement