Maha Kumbh 2025: फूल बेंचने वाली लड़की को अश्लीलता के समुद्र में धकेला, उठा लेने की धमकी मिली
अब किसी ने उसे उठा लेने की धमकी दी है। इस गंभीर मामले पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। फुटपाथ पर माला बेचने वाली प्रयागराज महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने कहा कि, वह फिल्मों में काम करना चाहती हैं। वह ऐश्वर्या राय ...
By INA News Maha Kumbh Nagar.
Maha Kumbh Viral Girl.
महाकुम्भ यह सब क्या चल रहा है, शिक्षा और संस्कार पाने की उम्र में यहां आए युवा फूल बेंचने वाली लड़की को अश्लीलता की सामग्री बनाकर सोशल मीडिया पर परोस ही चुके हैं। अब उसे किसी ने उठा लेने की धमकी भी दे डाली। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली एक लड़की अपने घर का पेट भरने के लिए फूल माला बेंचने महाकुम्भ आयी, ताकि कुछ समय के लिए उसकी और उसके घर की तकलीफें आसान हो जाएं लेकिन रील्स बनाकर युवाओं को भविष्य को अंधकार और गंदगी में धकेल रहे लोगों की भीड़ ने इस लड़की को भी अश्लीलता भरे कुएं में धकेल ही दिया। उसके वीडियोज और रील्स बनाकर पहले उसकी आंखें, चेहरे न जाने क्या क्या पोस्ट किया गया। लोगों ने भद्दे कमैंट्स भी पास किये। अपने आसपास शायद 1 व्यक्ति को भी न जानने वाली यह लड़की अब सभी को आंखों में अश्लीलता बनकर उभर रही है। गंदा सोंचने वाले को बस एक ही चीज हर जगह नजर आती है।
Also Read: महाकुम्भ में गंदगी: धर्म पर फैला रहे गंध, महाकुम्भ में कैसा प्रबंध
अब किसी ने उसे उठा लेने की धमकी दी है। इस गंभीर मामले पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। फुटपाथ पर माला बेचने वाली प्रयागराज महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने कहा कि, वह फिल्मों में काम करना चाहती हैं। वह ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह फिल्मों में कामयाब होना चाहती है। वायरल होने के बाद भीड़ का दबाव बढ़ने की वजह से वह महाकुंभ छोड़ने की तैयारी में है। बाहर निकलते ही भीड़ से घिर जाने की वजह से उनको अब डर लगने लगा है। मोनालिसा ने कहा, 'कुछ लोगों ने उसकी खूबसूरती को देखकर उसे महाकुंभ से उठा ले जाने की धमकी भी दी है। मोनालिसा का कहना है कि खुद उसे और उसके परिवार वालों को अब यहां पर डर लग रहा है, मोनालिसा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
मोनालिसा ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ मध्य प्रदेश की इस बेटी की सुरक्षा के इंतजाम करें, ताकि वह माला बेचकर अपने परिवार का पेट पाल सकें। मोनालिसा का कहना है कि रातों-रात स्टार बन जाने की वजह से उन्हें अच्छा लग रहा है। उसे और उसके परिवार वालों को खुशी हो रही है, लेकिन वह जब भी माला बेचने के लिए बैग लेकर कहीं फुटपाथ पर कहीं फुटपाथ पर बैठती हैं, तो तुरंत लोगों की भीड़ लग जाती है, लोग उन्हें घेर लेते हैं और उनके साथ ढेरों फोटो खिंचाते हैं। आलम यह है कि अपने परिवार के भरण पोषण के लिए वह फूल माला तक नहीं बेंच पा रही है। क्या वीडियोज और रील्स बनाने वालों को यह अधिकार है कि उसकी रोजी रोटी उससे छीन लें। योगी सरकार को इस विषय को गंभीरता से सोंचते हुए जल्द ही कार्रवाई करनी चाहिए।
What's Your Reaction?











