महाकुम्भ में गंदगी: धर्म पर फैला रहे गंध, महाकुम्भ में कैसा प्रबंध

अश्लीलता परोसने वाले रील मेकर्स अब यहां आए साधु-संतों का मजाक बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आखिर क्या प्रूफ करने की जुगत में हैं। Dirty रील बनाने वालों का यह वही मजमा है, जिसे अपने बड़ों से संस्कार नहीं मिले और उन्हें...

Jan 19, 2025 - 21:14
Jan 19, 2025 - 21:45
 0  306
महाकुम्भ में गंदगी: धर्म पर फैला रहे गंध, महाकुम्भ में कैसा प्रबंध

By INA News Maha Kumbh Nagar.

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियोज को मनोरंजन के लिए बनाया जा रहा था। अपने स्ट्रेस भरे कामों के बीच और शाम को हर काम से फ्री होकर लोग रील्स और वीडियोज देखते थे उन्हें कॉमेडी, धार्मिक, थ्रिलर आदि विषयों पर आधारित सामग्री देखने को मिलती थी और उसे एन्जॉय किया जाता लेकिन अब सोशल मीडिया का यह प्लेटफॉर्म गंध से भर चुका है। अपने लाइक्स और फॉलोवर्स बढाने की चाह में लोगों ने इसे अश्लीलता और गंदगी परोसने का प्लेटफॉर्म बना लिया गया है। इसी तरह की गंदगी अब Maha Kumbh प्रयागराज में भी देखने को मिल रही है। यहां 45 दिनों की इस अप्रतिम आध्यात्मिक समुद्र में धार्मिक गोते लगाने आ रहे साधु-संतों और लोगों में से अधिकांश को इसका सामना करना पड़ रहा है।

Also Read: Lucknow News: गोवंश को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए किसानों को करें प्रेरित: CM

Dirty रील्स मेकर यहां आध्यात्मिक क्षेत्र में भी साधु-संतों को अपना निशाना बना रहे हैं। हम सभी रोजाना Maha Kumbh से जुड़े ऐसे वीडियो देखते हैं, जिसमें इस तरह के रील्स मेकर अपने फॉलोवर व लाइक्स बढाने की चाह में साधु-संतों को परेशान करते हैं, उनके साथ बदतमीजी करते हैं और फिर धर्म का मजाक उड़ाते हैं। आखिर यह सब इस धर्म मे ही क्यों? 144 साल बाद प्रयागराज की पवित्र धरती पर योगी सरकार के सानिध्य व निर्देशन में आयोजित 45 दिवसीय आध्यात्मिक शक्तियों व ऊर्जाओं से ओतप्रोत Maha Kumbh क्षेत्र में लोग और साधु संत कल्पवास करने के उद्देश्य से आते हैं, यहां आस्था की डुबकी लगाने आये लोगों का भी यही उद्देश्य होता है कि जब तक यहां हैं तब तक सोशल लाइफ से दूर रहकर देवी-देवताओं का सानिध्य प्राप्त कर पाएं और अपने धर्म को अच्छे से जान सकें। गृहस्थ जीवन मे रहते हुए भी कुछ समय एकांतवास में बिताएं लेकिन आजकल के ये dirty सोशल मीडिया इंफ्लून्सर यहां भी इनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। अपने चैनल को चमकाने के लिए साधु-संतों का अपमान कर रहे हैं।Consumer goods brands rush to grab eyeballs as pilgrims come for Mahakumbh  | News - Business Standardएक वह संत जिसने सालों पहले समाज और अपने परिवार से दूर रहकर दुर्गम आध्यात्मिक यात्रा के कई पड़ाव पारकर तप पुण्य अर्जित किये हैं और ईश्वरीय सत्ता का सुखद सानिध्य पाने यहां आए हुए हैं और यहां भी यह संत लोगों से दूर रहने की कोशिश करते हैं क्योंकि समाज के बीच रहकर ये तप नहीं कर सकते। फिर ऐसे संतों पर भद्दे प्रश्नों व कमैंट्स की झड़ी लगाकर अपने चैनल पर उसे गलत तरीके से परोसकर ये dirty रील मेकर्स आखिर क्या करना हैं। Maha Kumbh शुरू होने से पहले Maha Kumbh के DGP ने मीडिया के सामने यह बयान दिया था कि यहां आने वाले साधु-संतों और लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए रील्स और वीडियोज बनाने वालों पर खासी नजर रखी जायेगी लेकिन ऐसा कोई प्रबंध प्रशासन द्वारा Maha Kumbh दिखाई नहीं पड़ रहा है।Maha Kumbh 2025: What Is 'Amrit Snan', How Can You Get Registered From  Home? Check Hereअश्लीलता परोसने वाले रील मेकर्स अब यहां आए साधु-संतों का मजाक बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आखिर क्या प्रूफ करने की जुगत में हैं। Dirty रील बनाने वालों का यह वही मजमा है, जिसे अपने बड़ों से संस्कार नहीं मिले और उन्हें यह तक नहीं पता हमें किसके साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। अरे भाई, आप हर जगह तो गंदगी फैला ही रहे हो, कम से कम Maha Kumbh की धरती को तो छोड़ दो। इस गंभीर विषय पर प्रशासन और योगी सरकार द्वारा कार्रवाई किया जाना अति आवश्यक है अन्यथा यह मुद्दा Maha Kumbh की अप्रतिम छटा पर एक नासूर बनकर उभरेगा। जिस Maha Kumbh की विदेशों में भी प्रशंसा हो रही है, इन रील मेकर्स द्वारा इसकी प्रतिष्ठा को बर्बाद कर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow