लखनऊ के बड़ी काली जी मंदिर का जीर्णोद्धार: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया लोकार्पण, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की रही गरिमामय उपस्थिति। 

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक चौक क्षेत्र में स्थित बड़ी काली जी मंदिर का जीर्णाेद्धार कार्य पूर्ण हो चुका है। इस प्राचीन मंदिर का ....

Jul 12, 2025 - 22:26
63 Views
लखनऊ के बड़ी काली जी मंदिर का जीर्णोद्धार: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया लोकार्पण, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की रही गरिमामय उपस्थिति। 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया लोकार्पण, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की रही गरिमामय उपस्थिति। 
  • चौक स्थित बड़ी काली जी मंदिर का पर्यटन विभाग द्वारा 1.88 करोड़ रूपये से कराया गया जीर्णाेद्धार एवं पर्यटन विकास कार्य
  • बड़ी काली जी मंदिर का सौंदर्यीकरण हमारी सांस्कृतिक विरासतों के प्रति संरक्षण की प्रतिबद्धता का प्रमाण-जयवीर सिंह

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक चौक क्षेत्र में स्थित बड़ी काली जी मंदिर का जीर्णाेद्धार कार्य पूर्ण हो चुका है। इस प्राचीन मंदिर का लोकार्पण आज शाम माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इस दौरान उप्र0 के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  जयवीर सिंह की भी गरिमामय उपस्थिति रही। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा यह जीर्णाेद्धार कार्य कराया गया है, जिसका उद्देश्य न केवल धार्मिक स्थल का संरक्षण है, बल्कि इसे पर्यटन मानचित्र पर और अधिक प्रमुख स्थान दिलाना भी है। जीर्णाेद्धार के तहत मंदिर परिसर में आवश्यक संरचनात्मक मरम्मत, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में विस्तार किया गया है। 

लोकार्पण कार्यक्रम को लखनऊ के सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह हमारी विरासत, संस्कृति एवं संस्कार का संरक्षण है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर के जीर्णाेद्धार एवं अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु 1.88 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि खर्च की गई है। राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ने विभिन्न निर्माण कार्य संपन्न कराए हैं।

राजधानी लखनऊ के चौक वार्ड में स्थित बड़ी काली जी मंदिर एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। यह मंदिर धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। खासकर नवरात्रों के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रृद्धालु देवी काली की पूजा करने उमड़ते हैं। इस मंदिर का इतिहास बहुत प्राचीन है। मंदिर की स्थापना 2400 साल पहले आदि गुरु शंकराचार्य ने की थी। 
प्राचीन मंदिर से जुड़ी मान्यता के अनुसार, यहां एक कुंड में एकत्र जल से देवी काली का अभिषेक किया जाता है।इस जल से स्नान करने से रोगों से मुक्ति मिलती है। यही आस्था हर वर्ष नवरात्रि के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं को यहां खींच लाती है। साल भर में लगभग एक लाख पर्यटक एवं श्रद्धालु इस पावन स्थल पर देवी के दर्शन हेतु पहुंचते हैं। पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की है। यह धार्मिक स्थल न केवल आध्यात्मिक विश्वास का केंद्र है, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन को भी नया आयाम दे रहा है।

पर्यटन विभाग द्वारा संबंधित परियोजना स्थल पर व्यापक विकास कार्य कराए गए हैं, जिससे पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं। विभाग द्वारा कराए गए प्रमुख कार्यों में पार्किंग निर्माण, यात्री हाल तथा यात्री प्रसाधन का निर्माण, यात्री हाल में लिफ्ट की स्थापना तथा पांच प्रसाधन युक्त कमरों का निर्माण शामिल है। इन पर्यटन विकास कार्यों के चलते पर्यटकों की संख्या में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह वृद्धि दर्शाती है कि बेहतर बुनियादी सुविधाएं पर्यटकों को आकर्षित करने में प्रभावी सिद्ध हो रही हैं।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, लखनऊ के ऐतिहासिक चौक क्षेत्र में स्थित बड़ी काली जी मंदिर का जीर्णाेद्धार, हमारी सरकार की सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और हमारी समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर का प्रतीक है। पर्यटन विभाग द्वारा किए गए संरचनात्मक सुधार, सौंदर्यीकरण और अवस्थापना सुविधाओं के विकास से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा। लोकार्पण के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधायकगण और मेयर सुषमा खरकवाल, साधु-संत, मंदिर के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित थे।

Also Read-  मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कृषक सम्मान समारोह में किसानों को सम्मानित किया, किसानों को मिले आधुनिक कृषि यंत्र और आर्थिक सहायता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow