Maharashtra News: दरगाह हटाए जाने को लेकर हुआ बवाल, जमकर चले पत्थर। 

महाराष्ट्र के नासिक जिले में उसे समय एक बड़ा बवाल हो गया। जब दरगाह हटाए जाने को लेकर नगर निगम और पुलिस की टीम मौके...

Apr 16, 2025 - 10:53
220 Views
Maharashtra News: दरगाह हटाए जाने को लेकर हुआ बवाल, जमकर चले पत्थर। 

महाराष्ट्र में एक दरगाह को हटाए जाने को लेकर जमकर बवाल हो गया। यहां पर एक समुदाय के द्वारा पुलिस टीम के ऊपर पथराव कर दिया गया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि बाद में और फोर्स लगाकर मामले को शांत कराया गया।

  • 15 दिन का दिया गया था नोटिस

महाराष्ट्र के नासिक जिले में उसे समय एक बड़ा बवाल हो गया। जब दरगाह हटाए जाने को लेकर नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर दरगाह को हटाए जाने पर लोग नाराज हो गए और उन्होंने प्रशासन का जमकर विरोध करते हुए पत्थर बाजी शुरू कर दी। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले को लेकर बताया गया कि 1 अप्रैल को नगर निगम के द्वारा दरगाह को अवैध माना गया था और उसके बाद उसको हटाए जाने को लेकर एक नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में कहा गया था कि 15 दिन के अंदर आप दरगाह को हटा लें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अवैध दरगाह को नहीं हटाया गया और उसके 15 दिन बाद 15 अप्रैल को पुलिस और नगर निगम की टीम दरगाह को हटाने पहुंची जहां पर लोगों ने इसका विरोध करते हुए पत्थर फेंकना शुरू कर दिए है। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

  • चार अधिकारी समेत 11 पुलिसकर्मी घायल

पुलिस के द्वारा बताया गया की 15 अप्रैल को अवैध दरगाह हटाए जाने को लेकर नगर निगम की टीम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी जहां दरगाह को हटाने का काम किया जा रहा था तभी अचानक से लाइट चली जाती है और उसके बाद हंगामा कर रहे लोग पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी शुरू कर देते हैं। जिसमें 11 पुलिसकर्मी घायल हो जाते है जबकि चार अधिकारी भी पत्थरबाजी की चपेट में आ जाते हैं। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया जाता है।

Also Read- मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाना यूट्यूबर को पड़ा महंगा, हिरासत में लेकर केस हुआ दर्ज।

  • हिंदू संगठन ने दरगाह हटाने को लेकर की थी मांग

दरगाह को हटाए जाने को लेकर हिंदूवादी संगठन ने सड़कों को उतरकर प्रदर्शन करते हुए उसको हटाने की मांग की थी। सकल हिंदू समाज ने कहा था कि इस दरगाह को हटाया जाए क्योंकि यह अवैध रूप से बनी हुई है। इसको लेकर 22 फरवरी 2025 को बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ था जिसमें हिंदूवादी संगठन ने कहा था कि इस दरगाह को यहां से हटाया जाए और बजरंगबली का मंदिर बनाया जाए। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया था। लेकिन जब 15 अप्रैल को प्रशासन दरगाह को हटाने पहुंचा तो वहां माहौल बिगड़ गया और लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसमें कई लोग घायल हो गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow