बलिया न्यूज़: जिलाधिकारी ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ।

Jul 1, 2024 - 21:20
54 Views
बलिया न्यूज़: जिलाधिकारी ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ।

Report- S.Asif Hussain zaidi

बलिया। पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान के अन्तर्गत देश में 01 जुलाई, 2024 से 07 जुलाई, 2024 तक वन महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत दिनांक 01.07.2024 को कलेक्ट्रेट परिसर में वन विभाग वन महोत्सव 2024 के तहत वृक्षारोपण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आम्रपाली आम का पौध लगाकर वन महोत्सव की शुरूआत की गयी। जिलाधिकारी, बलिया द्वारा पौधरोपण के उपरान्त आम जनमानस को वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जागरूक करते हुए संदेश दिया गया कि "जीवन शब्द की उत्पति जीव व वन शब्द से हुई है अर्थात जीवन का अस्तित्व बिना वन के सम्भव नही है अर्थात जीवन के लिए पेड़-पौधों का होना अपरिहार्य है।

पेड़ लगाये जीवन बचायें।" इसके बाद पुलिस अधीक्षक, बलिया द्वारा भी आम का पौध लगाया गया तथा संदेश दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए तथा धरा को हरियाली से परिपूर्ण करने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक किया जाना आवश्यक है। अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह द्वारा महोगनी का वृक्ष लगाया गया इसके साथ ही प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, बलिया द्वारा महुआ का पौध तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी, बलिया द्वारा मौलश्री का पौध लगाकर वन महोत्सव कार्यक्रम आरम्भ किया गया।

प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, बलिया द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित आम जनमानस को वृक्षारोपण एवं रोपित पौधों की सुरक्षा हेतु जागरूक किया गया। बलिया वन विभाग के अन्तर्गत 01 जुलाई से 07 जुलाई तक विभिन्न रेंजों में वन महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे, जिनमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम जनमानस की जनसहभागिता सुनिश्चित की जायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow