Lucknow : शहीद पथ पर पुलिस मुख्यालय के पास फ्लावर वैली बनाएगा एलडीए

LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के पास ग्रीन बेल्ट की 05 एकड़ भूमि पर फ्लावर वैली बनायी जाएगी। इसके लिए आर्किटेक्ट, हॉर्टीकल्चर व लैंड स्के

Jul 11, 2025 - 00:35
 0  56
Lucknow : शहीद पथ पर पुलिस मुख्यालय के पास फ्लावर वैली बनाएगा एलडीए
Photo: Social Media

  • लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने स्थल निरीक्षण करके परियोजना का काम शुरू कराने के निर्देश दिये
  • लालबाग कार्यालय के रिकॉर्ड में रखी नजूल ट्रस्ट व सम्पत्ति की 1.70 लाख फाइलों को किया जाएगा डिजिटाइज

Lucknow विकास प्राधिकरण शहीद पथ पर पुलिस मुख्यालय के पास 10 करोड़ रूपये की लागत से फ्लावर वैली बनाएगा। लगभग पांच एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जाने वाली फ्लावर वैली में फूलदार पेड़-पौधों के साथ वॉटर बॉडी, ऑब्जर्वेशन टॉवर, स्टेप्ड लैंडस्केप, मून गेट, फ्लोटिंग आईलैंड ब्रिज होंगे। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने गुरूवार को स्थल निरीक्षण करके परियोजना का काम शुरू कराने के निर्देश दिये।

LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के पास ग्रीन बेल्ट की 05 एकड़ भूमि पर फ्लावर वैली बनायी जाएगी। इसके लिए आर्किटेक्ट, हॉर्टीकल्चर व लैंड स्केप आर्टिस्ट की टीम से परियोजना की रूपरेखा तैयार करायी गयी है और अब टेंडर कराकर कार्य शुरू कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फ्लावर वैली में विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधे लगाये जाएंगे, जिनमें हर मौसम में फूल खिलेंगे। इसके अलावा यहां वॉटर बॉडी, ऑब्जर्वेशन टॉवर, स्टेप्ड लैंडस्केप, मून गेट, फ्लोटिंग आईलैंड ब्रिज, रूट ब्रिज व पवेलियन आदि का कार्य कराया जाएगा। फ्लावर वैली की आकर्षक डिजाइन व खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी और यह शहर में ईको टूरिज्म का नया केन्द्र बनेगी। उन्होंने बताया कि परियोजना पर लगभग 10 करोड़ रूपये की लागत आएगी।

इस क्रम में शहीद पथ पर पुलिस मुख्यालय के पीछे ग्राम- मलेशेमऊ की 51 एकड़ अर्जित भूमि का भी निरीक्षण किया गया। वर्तमान में जमीन की सर्फेस ड्रेसिंग, साफ-सफाई व सड़क का कार्य कराया जा रहा है। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि यहां पी०पी०पी० मोड पर लगभग 2500 करोड़ रूपये की लागत से ग्रुप हाउसिंग विकसित की जाएगी, जहां लगभग 4,000 परिवारों को विश्वस्तरीय आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। योजना को तीन क्लस्टर में विकसित किया जाएगा, जिसमें अपार्टमेंट के कई टावर बनेंगे। इसमें 01 बी0एच0के0 से लेकर 04 बी0एच0के0 फ्लैट्स व पेंट हाउस निर्मित किये जाएंगे। साथ ही ई0डब्ल्यू0एस0 व एल0आई0जी श्रेणी के भवन भी बनाये जाएंगे। गोमती नदी के किनारे होने से सभी अपार्टमेंट रिवर व्यू होंगे। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए इसी महीने आर०एफ०पी० आमंत्रित कर दी जाएगी।

  • डिजिटाइज की जाएंगी 1.70 लाख फाइलें

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने लालबाग स्थित प्राधिकरण के पुराने कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां रिकॉर्ड में रखी नजूल ट्रस्ट मानचित्र व सम्पत्ति की 1 लाख 70 हजार फाइलों को उपाध्यक्ष ने स्कैन कराकर डिजिटाइज कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन कराने के बाद इनमें से निष्प्रयोज्य फाइलों को नियमानुसार निस्तारित कराया जाए। इसके अलावा कबाड़ हो चुके फर्नीचर समेत अन्य वस्तुओं को नीलामी के माध्यम से डिस्पोज कराया जाए। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिये कि रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों व ऑपरेटरों की ड्यूटी लगायी जाए। इस मौके पर मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा, अधिशासी अभियंता अजीत कुमार एवं मनोज सागर व उप सचिव माधवेश कुमार समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow : UPSCR के लोगो डिजाइन के लिए LDA कराएगा प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगी 25 हजार रूपये की पुरस्कार राशि

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow