Lucknow : राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर एवं पैनल चर्चा का आयोजन

सहायक प्रोफेसर डॉ. रूपम लाल होल्डर ने कार्यस्थलों पर महिलाओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर विचार रखे। मंच संचालन मोहिनी तिवारी एवं दिव्यांश मिश्रा ने किया, जिन्होंने राष्ट्रीय म

Feb 13, 2026 - 22:59
24 Views
Lucknow : राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर एवं पैनल चर्चा का आयोजन
Lucknow : राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर एवं पैनल चर्चा का आयोजन

लखनऊ : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय स्थित विधिक सहायता केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में विधिक साक्षरता शिविर एवं पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “महिला सशक्तिकरण: महिला के लिए समानता, नेतृत्वकर्ता एवं अवसर का पथ प्रशस्त करना” रही।

कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. डॉ. जे.पी. सैनी, कुल सचिव डॉ. भावना मिश्रा, विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. आर.के. वर्मा, विधिक सहायता केंद्र के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक कुमार तिवारी तथा प्रो. डॉ. आलोक कुमार यादव के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। 

मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जीवक कुमार सिंह, अधिवक्ता पुष्पिला बिष्ट (पीबी एमटी एसोसिएट्स एलएलपी), डॉ. पूजा सिंह (अध्यक्षिका, आह्वान एक पुकार संस्थान) एवं  नीतू सिंह (संस्थापिका एवं संपादक, शेड्स ऑफ रूरल इंडिया) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ।सहायक प्रोफेसर डॉ. रूपम लाल होल्डर ने कार्यस्थलों पर महिलाओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर विचार रखे। मंच संचालन मोहिनी तिवारी एवं दिव्यांश मिश्रा ने किया, जिन्होंने राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व एवं विधिक सहायता केंद्र की गतिविधियों की जानकारी दी। सचिव जीवक कुमार सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा, प्रतिनिधित्व एवं नेतृत्व में भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी और सामाजिक परिवर्तन आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा बाल विवाह, दहेज एवं घरेलू हिंसा जैसे विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। साथ ही उद्बोधन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेताओं को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह सप्ताह की रिपोर्ट जारी की गई और विषयगत वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया।  कार्यक्रम का समापन विधिक सहायता केंद्र की संयोजिका  शिवांगी सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Also Click : Bajpur : देहरादून में 15 दिनों में पांच हत्याएं, कानून व्यवस्था पर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow