Lucknow : मेहंदीपुर बालाजी मंदिर- सभी संकटों से मुक्ति का प्रसिद्ध धाम, असीम श्रद्धा लेकर आते हैं हजारों भक्त
मंदिर में हनुमान जी प्रधान देव हैं, जबकि भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार सहायक हैं। बालाजी के सामने राम और सीता का भव्य मंदिर है, जहां बालाजी हमेशा राम-सीता के दर्शन करते रहते हैं। यहां
राजस्थान के दौसा जिले में दो पहाड़ियों के बीच बसा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर भगवान हनुमान के बाल रूप को समर्पित है। यहां बालाजी महाराज के साथ प्रेतराज सरकार और भैरव बाबा की भी पूजा होती है, जिससे यह त्रिदेव धाम के रूप में जाना जाता है। मंदिर लगभग हजार साल पुराना माना जाता है।
मान्यता है कि प्राचीन महंत को स्वप्न में बालाजी महाराज, प्रेतराज सरकार और भैरव बाबा ने दर्शन दिए और इस स्थान पर मंदिर बनाने तथा सेवा करने का आदेश दिया। तब से यह जगह भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गई। मुख्य मूर्ति स्वयंभू है, जिसे किसी ने नहीं बनाया। मूर्ति के सीने से एक छोटी धारा निरंतर बहती रहती है, जिसे भक्त चरणामृत मानकर ग्रहण करते हैं। यह धारा चोला चढ़ाने के बाद भी नहीं रुकती, जो मंदिर के प्रमुख चमत्कारों में से एक है।
मंदिर में हनुमान जी प्रधान देव हैं, जबकि भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार सहायक हैं। बालाजी के सामने राम और सीता का भव्य मंदिर है, जहां बालाजी हमेशा राम-सीता के दर्शन करते रहते हैं। यहां रोज हजारों भक्त आते हैं। भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोग यहां से मुक्ति पाते हैं। हनुमान चालीसा में भी कहा गया है कि जहां हनुमान होते हैं, वहां भूत-प्रेत नहीं आते।
कई लोग सोचते हैं कि केवल भूत-प्रेत पीड़ित ही यहां जाएं, लेकिन ऐसा नहीं है। कोई भी भक्त यहां आ सकता है, दर्शन कर सकता है और अपनी मनोकामना मांग सकता है। यहां अर्जी लगाने पर सुनवाई होती है। दर्शन के बाद भैरव बाबा, प्रेतराज सरकार और दीवान सरकार के दर्शन जरूर करें। सामने राम-सीता मंदिर में भी जाएं। थोड़ी दूर समाधि वाले बाबा का मंदिर है, वहां परिक्रमा करें।
प्रसाद के बारे में सलाह है कि थोड़ा खुद खाएं और बाकी आसपास के लोगों में बांट दें। अगर उपहार ले जाना हो तो दुकानों से अन्य सामान खरीदें, लेकिन पूजन या यंत्र संबंधित चीजें न लें। प्रसाद और पूजन सामग्री केवल खुद या यहां आने वाले लोग ही इस्तेमाल करें।
Also Click : Hardoi : थाना सुरसा पुलिस ने चोरी की गई भैंस सहित दो आरोपियों को पकड़ा
What's Your Reaction?











