Maha Kumbh 2025: CM Yogi से मिले श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravishankar), CM ने भेंट की शॉल और फलों की टोकरी

महाकुम्भ (Maha Kumbh) में श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravishankar) के नेतृत्व में सुदर्शन क्रिया का आयोजन किया गया है। जिसमें जर्मनी, दुबई, जापान, अमेरिका सहित विभिन्न...

Feb 1, 2025 - 22:24
 0  27
Maha Kumbh 2025: CM Yogi से मिले श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravishankar), CM ने भेंट की शॉल और फलों की टोकरी

मुख्यांश-

  • प्राइवेट जेट से आए श्री श्री के साथ विभिन्न देशों के शिष्य
  • आईसीसीसी पहुंचा श्री श्री का काफिला, सीएम प्रदेश के वरिष्ठ अफसरों के साथ की बैठक
  • महाकुम्भ (Maha Kumbh) में श्रीश्री रविशंकर (Sri Sri Ravishankar) संग सुदर्शन क्रिया करेंगे 12 देशों के श्रद्धालु
  • संगम की रेत पर जुट रहे जर्मनी, दुबई, जापान, अमेरिका समेत कई देशों के श्रद्धालु
  • 250 सुपर लक्जरी कॉटेज मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार
  • प्राइवेट जेट से मेहमानों संग उतरे श्रीश्री, एक से पांच फरवरी तक महाकुम्भ (Maha Kumbh) में बहेगी ध्यान की गंगा

By INA News Maha Kumbh Nagar.

महाकुम्भ (Maha Kumbh) में ध्यान की गंगा बहाने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravishankar) शनिवार को महाकुम्भ (Maha Kumbh)नगर पहुंचे। श्री श्री अपने प्राइवेट जेट से विभिन्न देशों के 10-12 शिष्यों के साथ महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आए हैं। सबसे पहले उन्होंने  आईसीसीसी पहुंचकर CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान CM योगी आदित्यनाथ ने श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravishankar) का भव्य स्वागत किया और उन्हें शॉल व फलों की टोकरी भेंट की। श्री श्री के काफिले के आगमन के समय CM योगी आदित्यनाथ प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आईसीसीसी में महत्वपूर्ण बैठक कर रहे थे।

  • संगम की रेत पर होगा भव्य सुदर्शन क्रिया सत्र

महाकुम्भ (Maha Kumbh) में श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravishankar) के नेतृत्व में सुदर्शन क्रिया का आयोजन किया गया है। जिसमें जर्मनी, दुबई, जापान, अमेरिका सहित विभिन्न देशों के श्रद्धालु हिस्सा लेंगे।

Also Read: Maha Kumbh 2025: CM Yogi ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) नहीं चमत्कार करके दिखाया: उपराष्ट्रपति

श्री श्री के शिष्य ऋषभ प्रभात के अनुसार 01 फरवरी से 5 फरवरी तक महाकुम्भ (Maha Kumbh)नगर में ध्यान, योग और अध्यात्म की गंगा लगातार बहती रहेगी।

  • सुपर लक्जरी कॉटेज में मेहमानों के स्वागत की तैयारी

विदेशी मेहमानों और श्रद्धालुओं के लिए 250 सुपर लक्जरी कॉटेज तैयार किए गए हैं। इन कॉटेजों में आधुनिक सुविधाओं के साथ भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। महाकुम्भ (Maha Kumbh) के इस पावन अवसर पर श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravishankar) के आगमन ने न केवल भारतीय श्रद्धालुओं बल्कि विदेशी मेहमानों को भी आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराने का संकल्प लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow