Hathras News: दिवाली की खरीदारी के लिए बाजार हुए गुलजार

दीवाली के नजदीक आते ही बाजारों की रौनक बढ़ गई है। बाजार में दिवाली के आयटम सजे थे। कई दिनों से वाहन, मशीनें, मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप, सोना, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि की सामान की खूब खरीदारी की जा रही है।

By INA News Desk
Oct 29, 2024 - 01:13
70 Views
Hathras News: दिवाली की खरीदारी के लिए बाजार हुए गुलजार
एक दुकान पर लगी खरीददारों की भीड़ 
Advertisement
Advertisement

Hathras News INA.

दिवाली को लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। बाजारों में लक्ष्मी, गणेश की मूर्तियों से लेकर सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार सजकर तैयार हो गया है। विभिन्न तरह की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कपड़ों की दुकानों पर खूब खरीदारी हो रही है। बाजारों में वाहनों के प्रवेश के चलते जाम लग रहा है। इस कारण लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।

Also Read: Hathras News: सेवा के दौरान मृत्यु पर BOB बैंक ने पुलिसकर्मियों के परिजनों को प्रदान की बीमा राशि

दीवाली के नजदीक आते ही बाजारों की रौनक बढ़ गई है। बाजार में दिवाली के आयटम सजे थे। कई दिनों से वाहन, मशीनें, मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप, सोना, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि की सामान की खूब खरीदारी की जा रही है। भीड़ के कारण पंजाबी मार्केट, कमला बाजार, लोहट बाजार, मोती बाजार, बैनीगंज, घंटाघर आदि प्रमुख बाजारों में जाम की स्थिति रही। सोमवार को सुबह से शाम तक लोगों ने खरीदारी की। प्रकाश उत्सव के चंद  दिन रह गए हैं तो खरीदारी का क्रम जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement