Lucknow News: मंत्री ए0के0 शर्मा ने विभिन्न योजनाओं के पात्र 25 लाभार्थियों को पंजाब नेशनल बैंक का चेक वितरित किया।

मऊ में पीएनबी द्वारा डेढ़ माह में योजनान्तर्गत 111 युवा उद्यमियों को 03 करोड़ 50 लाख रुपये का ऋण दिया गया....

By INA News Desk
Mar 25, 2025 - 10:54
52 Views
Lucknow News: मंत्री ए0के0 शर्मा ने विभिन्न योजनाओं के पात्र 25 लाभार्थियों को पंजाब नेशनल बैंक का चेक वितरित किया।
  • प्रधानमंत्री के प्रयास से देश का हर गरीब एवं युवा बनेगा आत्मनिर्भर
  • गरीब व पिछड़े युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना संचालित
  • योगी सरकार के प्रयास से मऊ बनेगा आत्मनिर्भर, सभी युवाओं के हाथ में होगा स्वरोजगार
    -ए0के0 शर्मा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा मऊ जिले के कलेक्ट्रेट कम्यूनिटी हॉल पहुंचकर वहां पर सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजना जिसमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ए0के0 शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का हर संभव प्रयास है कि- “हर कदम उद्यमिता की ओर, हर युवा आत्मनिर्भरता की ओर“, जिससे हमारे देश में जितने भी गरीब और पिछड़े परिवार से आने वाले नवयुवक हैं उनको वित्तीय सहायता देकर आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इसी विजन को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री जी साकार कर रहे और उनके नेतृत्व में ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना’ के तहत प्रदेश के गरीबों एवं युवाओं को ऋण देकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। 

मंत्री ए0के0 शर्मा ने कहा कि योजना के अंतर्गत मऊ जिले में भी महज डेढ़ माह में पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा 111 युवाओं को 03 करोड़ 50 लाख रुपये का लोन दिया गया। इस दौरान उन्होंने अन्य योजनाओं, जिसमें मुद्रा लोन, पीएम विश्वकर्मा, पीएम सूर्य घर एवं स्वयं सहायता समूह योजना के 25 लाभार्थियों को पंजाब नेशनल बैंक का चेक वितरित किया, जिससे मऊ जिले के हर गरीब व पिछड़ा युवा आत्मनिर्भर बन सके। इस दौरान कार्यक्रम में पार्टी जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल एवं प्रवीण गुप्ता, मृत्युंजय सिंह, दीपक सिंह, अमित कुमार मंडल प्रमुख सहित पीएनबी बैंक के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 

इसके पश्चात मंत्री ए.के. शर्मा अदरी मोड़ पर स्थित नक्षत्र लॉन पहुंचकर वहाँ पर आयोजित पुरातन छात्र समागम व होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने अपने छात्र जीवन की यादों का स्मरण किया और उस समय के अपने सीनियर व जूनियर छात्र रहे साथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए फूलों के साथ होली खेली और सभी को एक दूसरे का हर संभव साथ देने के लिए वादा किया। इस दौरान इलाहाबाद युनिवर्सिटी के पुराने छात्र श्री रामाधीन राय, श्री उत्पल राय, श्री वेद प्रकाश राय सहित सैकड़ों की संख्या में पुराने छात्र उपस्थित रहे।

Also Read- योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल- अयोध्या मंडल में ऑपरेशन कायाकल्प योजना के अंतर्गत 9613 विद्यालयों का किया गया कायाकल्प।

मंत्री ए.के. शर्मा दोहरीघाट पहुंचकर स्वीकृत मार्ग विक्ट्री इंटर कालेज से आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग बाईपास रोड का निरीक्षण किया और वहाँ मौजूद संबंधित अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिये। दोहरीघाट के विक्टरी इंटर कॉलेज में पहुंचकर उन्होंने वहां पर उपस्थित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों से मिलकर संवाद किया और आगे के विकास हेतु लोगों का सुझाव लिया। साथ ही विकास संबंधित हर कार्य को पूरा करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने शाम को आजमगढ़ के हरसिंहपुर ग्राम स्थित शीतलाधाम मंदिर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement