Political News: 'जहान-ए-खुसरो' के कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी, अखिलेश ने कसा तंज। 

देश की राजधानी दिल्ली के सुंदर नर्सरी में सूफी संगीत समारोह 'जहान-ए-खुसरो' के 25वीं वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया....

By INA News Desk
Mar 9, 2025 - 15:15
93 Views
Political News: 'जहान-ए-खुसरो' के कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी, अखिलेश ने कसा तंज। 
Advertisement
Advertisement

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  'जहान-ए-खुसरो' के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जहां पर मुस्लिम समुदाय की लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

  • पीएम मोदी को लेकर अखिलेश ने कसा तंज

देश की राजधानी दिल्ली के सुंदर नर्सरी में सूफी संगीत समारोह 'जहान-ए-खुसरो' के 25वीं वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने पहुंचे। जहां पर उन्होंने इस कार्यक्रम में मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात की। लेकिन उनके इस कार्यक्रम में पहुंचने पर समाजवादी पार्टी राजनीति करने पर उतर आई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने के इस कार्यक्रम में पहुंचने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस अंजुमन में आपको आना है बार-बार, अब नफरतों को दिल से निकाल दीजिए।

Also Read- UP News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सीएम योगी ने किया सिफी डाटा सेंटर का उद्घाटन।

  • हमारा हिंदुस्तान जन्नत का वो बगीचा...

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि"आज जहान-ए-खुसरो में आकर मन खुश होना स्वभाविक है। जहान-ए-खुसरो के आयोजन में एक अलग खुशबू है। ये खुशबू हिंदुस्तान की मिट्टी की है। ये वो हिंदुस्तान है जिसकी तुलना अमीर खुसरो ने जन्नत से की थी। जहां तहजीब का हरा रंग फला-फूला है। सूफी परंपरा ने ना केवल इंसान की रूहानी दूरियों को कम किया है, बल्कि दुनियावी दूरियों को कम किया। रूमी ने कहा था कि शब्दों को ऊंचाई दे आवाज को नहीं, क्योंकि फूल बारिश में पैदा होते हैं, तूफान में नहीं।" वहीं पीएम मोदी ने पवित्र महीने रमजान को लेकर देश के सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को इसकी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी देश की सभ्यता को देखा जाए तो उसकी तहजीब और गीत से की जाती है। भारत में सूफी परंपरा ने एक अपनी अलग पहचान बनाई है। जो की बहुत प्यारी है। उन्होंने कहा, "जहान-ए-खुसरो का यह सिलसिला अपने 25 साल पूरा कर रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement