Odisa News: तबीयत खराब होने पर शिक्षक को नहीं मिली छुट्टी, फिर सलाइन चढ़वाकर पहुंचा स्कूल।

ओडिशा से एक चोंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शिक्षक ने बीमार होने पर छुट्टी मांगी लेकिन उसकी छुट्टी नहीं मिली जिसके बाद मजबूरन ...

By INA News Desk
Mar 9, 2025 - 15:22
121 Views
Odisa News: तबीयत खराब होने पर शिक्षक को नहीं मिली छुट्टी, फिर सलाइन चढ़वाकर पहुंचा स्कूल।
Advertisement
Advertisement

ओड़िशा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शिक्षक को बीमार होने पर छुट्टी नहीं मिली तो शिक्षक सलाइन चढ़वाकर स्कूल में पहुंच गया। जिसको देखकर हर कोई हैरान रह गया।

  • बीमार होने के बावजूद भी स्कूल पहुंचा शिक्षक

ओडिशा से एक चोंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शिक्षक ने बीमार होने पर छुट्टी मांगी लेकिन उसकी छुट्टी नहीं मिली जिसके बाद मजबूरन उसको बीमारी की हालत में स्कूल में पहुंच कर अपनी उपस्थिति को दर्ज कराना पड़ा। बताते चलें कि मामला भैंसा आदर्श विद्यालय का है। यहां गणित के शिक्षक प्रकाश भोई स्कूल में पहुंच कर अपनी सेवाओं को लगातार देने का काम कर रहे थे। उनके दादा की तबीयत खराब हुई और उसके बाद उनका देहांत हो गया। उसके कुछ दिन बाद शिक्षक की तबीयत खराब हुई उसके बाद उन्होंने छुट्टी के लिए आवेदन किया। लेकिन स्कूल की प्रभारी प्रिंसिपल बिजयलक्ष्मी प्रधान ने उनकी छुट्टी को मंजूरी नहीं दी।

Also Read- Political News: 'जहान-ए-खुसरो' के कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी, अखिलेश ने कसा तंज।

  • शिक्षक ने मैडम पर लगाया आरोप

शिक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी लगातार तबियत बिगड़ती जा रही थी और मुझ में इतनी हिम्मत नहीं थी कि मैं स्कूल में पहुंच कर अपनी ड्यूटी को पूरा कर सकूं। मेरे पास अपना खुद का वाहन नहीं था और सरकारी अस्पताल काफी दूर था। मेरे पास नगद में रुपए नहीं थे और मेरा यूपीआई काम नहीं कर रहा था। इसीलिए मैं वापस अपने काम पर लौट आया। रात में दवा लेने के बाद भी भोई की हालत ठीक नहीं हुई। उन्होंने फिर से प्रिंसिपल से छुट्टी की मांग की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए स्कूल आना जरूरी है। इसीलिए मजबूरी में मुझे डॉक्टर से सलाइन चढ़वाकर स्कूल पहुंचना पड़ा। मेरी हालत इतनी खराब थी कि मैं खुद चल नहीं पा रहा था मुझे दो लोग लेकर चल रहे थे। आगे कहा कि कई ऐसे शिक्षक है जिन्हें आसानी से छुट्टी मिल जाती है लेकिन मुझे छुट्टी नहीं दी गई। मुझे प्रताड़ित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement