Crime News: चोरों के हौसले बुलंद, एटीएम मशीन को ही उखाड़ ले गए चोर... 

ग्वालियर में चोरी की मामलों में कमी आई हुई दिखाई नहीं दे रही है। यहां चोर चोरी की ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिससे पुलिस भी काफी हैरान होती....

By INA News Desk
Nov 29, 2024 - 14:27
86 Views
Crime News: चोरों के हौसले बुलंद, एटीएम मशीन को ही उखाड़ ले गए चोर... 
Advertisement
Advertisement

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

मध्य प्रदेश में चोरों के हौसले बुलंद होते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां बेखौफ़ चोरों ने एक एटीएम को ही अपना निशाना बना लिया। चोर यहां से एटीएम मशीन को चुरा कर ले गए जिसमें लाखों रुपए मौजूद थे। अब पुलिस चोरों की तलाश कर रही।

  • एटीएम मशीन पर चोरों ने हाथ किया साफ

ग्वालियर में चोरी की मामलों में कमी आई हुई दिखाई नहीं दे रही है। यहां चोर चोरी की ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिससे पुलिस भी काफी हैरान होती हुई दिखाई दे रही है। चोरों के द्वारा एक चोरी की अजीबोगरीब घटना का मामला सामने आया है। यहां चोरों ने एक एटीएम मशीन को ही चोरी कर लिया जिसके अंदर लाखों रुपए मौजूद थे। बताते चलें कि डबरा इलाके के तिराहे पर भारतीय स्टेट बैंक का एक एटीएम लगा हुआ है। जिसमें चोर एटीएम से रुपए चोरी करने के इरादे से पहुंचते हैं। लेकिन चोरी करने में नाकाम होते हैं तो एटीएम मशीन को ही उखाड़ कर अपने साथ ले जाते हैं। जब घटना की जानकारी पुलिस को मिलती है तो पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर देती है।

Also Read- MP News: मस्जिद और दरगाह पर बाबा बागेश्वर का बयान, मंदिर तोड़कर बनाये गए थे मुस्लिम धार्मिक स्थल।

  • एटीएम में मौजूद थे 5 लाख रूपये

चोरो के द्वारा ATM को चुरा ले जाने के मामले में पता चला है कि एटीएम के अंदर लगभग 5 लाख रुपए की राशि मौजूद थी। जिसको चोरों के द्वारा एटीएम मशीन को साथ ले जाकर चोरी करने का काम किया गया। वही इस मामले में पुलिस अधिकारी धर्मवीर सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि चोरों के द्वारा ATM को चोरी करने का मामला सामने आया है जिसको गंभीरता के साथ लिया जा रहा है एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है। सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर हरियाणा के मेवात के रहने वाले हो सकते हैं। बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों पहले भी एटीएम से 23 लाख रुपए चोरी करने का मामला सामने आया था। वहीं अब इन घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठते हुए दिखाई दे रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement