अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन।

By INA News Desk
Jun 15, 2024 - 17:38
80 Views
अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन।
Advertisement
Advertisement

हरदोई। मंगली पुरवा फाटक स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में अस्तित्व फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे 15 दिवसीय समर कैंप का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। मुख्य अतिथि कुबेर जन सेवा संस्थान की संस्थापिका व समाज सेविका निरमा देवी ने कहा कि इस समर कैंप के माध्यम से बालिकाओं तथा महिलाओं ने स्वावलंबी बनने की तमाम टिप्स सीखे जो जीवन में काम आएंगे।

विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत शिक्षिका एवं महिला समाज में प्रेरणा स्रोत कुमुदिनी देवी ने कहा कि हर उम्र में मेहनत व लग्न के साथ एक लक्ष्य होना चाहिए, मंजिल अवश्य मिलती है अगर आपके अंदर लगन है तो उम्र भी बाधा नहीं बन सकती है।

विशिष्ट अतिथि समाज सेविका लीला पाठक ने इस प्रकार के  आयोजन के लिए अस्तित्व फाउंडेशन की सराहना की। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष व श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के संस्थापक अखिलेश सिंह ने कहा कि इस 15 दिवसीय समर कैंप में बच्चियों ने बहुत मेहनत की है। इसके अलावा अस्तित्व फाउंडेशन की अध्यक्ष रिचा गुप्ता व उनकी पूरी टीम सराहना की पात्र है।

बालिकाओं तथा महिलाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया गया। 15 दिन चले समर कैंप में जो भी प्रतियोगिता संपन्न हुई उनके विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बच्चियों के द्वारा मनमोहन कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम का संचालन समाज सेवी अभिषेक गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में विद्या सिंह पब्लिक हाई स्कूल की प्रधानाचार्य भूमिका सिंह,प्रिया गुप्ता ,संजय श्रीवास्तव मीनू सैनी मीना त्रिपाठी कंचन गुप्ता,नवल किशोर आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement