Ghaziabad: जूस में पेशाब मिलाकर पिलाता था, पहले भीड़ ने कूटा और फिर पुलिस ने पकड़ा
Ghaziabad Juice corner case.
Ghaziabad News INA.
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिसके बारे में जानकर आप सोंचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या कोई इंसान ऐसी गंदी हरकत भी कर सकता है। यहां एक जूस की दुकान में ग्राहकों को बेचे जाने वाले जूस में मूत्र मिलाते हुए पाया गया। जूस में पेशाब मिलाकर ग्राहकों को परोसने के आरोप में खुशी जूस कॉर्नर के मालिक आमिर खान और उनके सहायक को स्थानीय लोगों ने बुरी तरह पीटा। लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आमिर उर्फ शाजिद खान और उसके सहयोगी को भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया। उसके साथ उसके एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
#गाजियाबाद
— Yashpal Kasana (@KasanaYashpal) September 13, 2024
जूस की दूकान में यह कुटाई आमिर की हो रही है,इसपर जूस में पेशाब मिलाकर बेचने का आरोप है,पीटने वाले ने इसे यह हरकत करते देखा,दूकान में प्लास्टिक के कैन में पेशाब भी मिला है,लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कालोनी का मामला है पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया. pic.twitter.com/zGeIMf4z2A
घटना की जानकारी देते हुए एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस को 13 सितंबर को जूस में पेशाब मिलाए जाने की शिकायत मिली थी। इंदिरा थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान की तलाशी ली तो मानव मूत्र से भरी एक लीटर की कैन मिली। पूछे जाने पर दुकानदार दुकान में पेशाब होने के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। परिणामस्वरूप, पुलिस ने आमिर खान और उसके नाबालिग सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच चल रही है। कैन को जांच के लिए भेजा गया है।
Also Read: पोर्ट ब्लेयर का नाम श्री विजय पुरम करने को सीएम योगी ने बताया ऐतिहासिक निर्णय
स्थानीय लोगों ने दुकानदार को जूस में पेशाब मिलाते हुए पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाया और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के दौरान किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आमिर और कैफ के द्वार ग्राहकों को जूस में पिसाब पिलाकर पिलाया जा रहा था। दुकान का नाम खुशी जूस कॉर्नर। दुकान से मानव मूत्र भी बरामद हुआ है।
— बृजेश मिश्र/ Brijesh Mishra???????? (@MishraBRIJESH13) September 13, 2024
कोई @SonuSood को भेजो।
इसीलिए नेम प्लेट जरूरी है।
जिनको मूता, थूका खान पीना है वो खुशी खुशी इन लोगो के दुकान पर जाए। pic.twitter.com/wtef4zIuhz
वीडियो में कुछ लोगों को दो दुकानदारों की पिटाई करते देखा जा सकता है। चूँकि सहायक नाबालिग है, इसलिए उसका नाम इस रिपोर्ट से छिपा दिया गया है हालाँकि सोशल मीडिया उपयोगकर्ता दोनों आरोपियों का नाम ले रहे हैं। जिससे पता चलता है कि दोनों एक ही समुदाय के हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
What's Your Reaction?