Hardoi: वाह रे हरदोई पुलिस! गाड़ी को साइड न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाया

प्रकरण की बखियां तो तब खुलने लगीं जब आरोपियों की पैरवी करते हुए उनके अधिवक्ता ने बताया कि सीओ की कार को साइड न देने पर सीओ समेत अन्य पुलिसकर्मियों के द्वारा दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी गई.

By INA News Desk
Oct 1, 2024 - 23:17
137 Views
Hardoi: वाह रे हरदोई पुलिस! गाड़ी को साइड न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाया
Advertisement
Advertisement

फर्जी असलहा लगाकर वीडियो बना किया गिरफ्तार, कोर्ट ने लगाई फटकार, मामले को संदिग्ध बताया

Sandila Hardoi News INA.

संडीला कोतवाली क्षेत्र का मामला प्रकाश में आया  पुलिस की कार्यशैली हमेशा से ही आम आदमी के बीच संदिग्ध ही रही है, इसी बीच पुलिस का एक मामला प्रकाश में और आया है। जिसमें पुलिस द्वारा दो आरोपियों को पकड़ कर जबरन आर्म्स एक्ट में फंसा कर जेल न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। प्रकरण की बखियां तो तब खुलने लगीं जब आरोपियों की पैरवी करते हुए उनके अधिवक्ता ने बताया कि सीओ की कार को साइड न देने पर सीओ समेत अन्य पुलिसकर्मियों के द्वारा दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी गई और जब इस से भी मन को शांति न मिली उसके बाद फर्जी असलहा लगाकर उनको साक्ष्यों के अभाव में भी जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों की रिमांड अदालत से मांगी थी। जहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने पुलिस की कार्यवाही पर ही नाराज होते हुए सवाल उठा दिए। कोर्ट ने इस पूरे मामले की जांच की पुलिस अधीक्षक से करने को निर्देशित किया है। साथ ही कोर्ट ने टिप्पणी कि है कि इस मामले में जो पांच वीडियो प्रस्तुत किए गए हैं। वह कूट रचित और किसी को फंसाए जाने के उद्देश्य से बनाए गए मालूम होते है। इनकी भी जांच किया जाना न्यायहित में आवश्यक है।

Also Read: Deoband: भायला रोड पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया

प्रकरण कुछ इस प्रकार है कि 26 सितम्बर 2024 को पुलिस ने समीम और मुलायम , निवासी हकीमखेड़ा, थाना-सण्डीला, जिला हरदोई को आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। इस मामले में विवेचना कर रहे दारोगा ने रिमांड शीट मय केस डायरी, मेडिकल दस्तावेजों सहित गिरफ्तारी मेमो को लगाकर आरोपियों की 14 दिन के न्यायिक अभिरक्षा रिमांड की मांग की थी। पुलिस ने तर्क दिया था कि आरोपी की गिरफ्तारी के 24 घण्टे के भीतर विवेचना की कार्यवाही पूर्ण कर पाना संभव नहीं है। साक्ष्य एकत्रित करने की कार्यवाही शेष है। कोर्ट को आरोपियों के अधिवक्ता अभिषेक बाजपेयी ने प्रकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस उपाधीक्षक किसी कार्य से संडीला अतरौली मोहम्मदपुर मार्ग से मोहमदपुर के मध्य जा रहे थे, तभी बरसात के कारण फिसलन और साइड कच्ची होने के चलते उनकी गाड़ी को दोनो व्यक्तियों द्वारा साइड नहीं दिया गया और इसी वजह से पुलिसकर्मियों ने दोनों लोगों को पकड़ा व खूब मारा-पीटा, जिसके बाद संडीला थाने की पुलिस को बुलाकर आरोपियों को थाने पर भी मारा-पीटा और शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक दोनो को असलहा लगा कर सात-आठ बार वीडियो बनाया गया।

रिपोर्ट: मुकेश सिंह 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement