हरदोई: टेनी गांव की चकबंदी में हुई अनियमिताओं को लेकर भाकियू ने आला अधिकारियों से की बात, आश्वासन मिला, 60 वें दिन तक जारी रहा प्रदर्शन

संगठन मंत्री श्यामू शुक्ला ने कहा, टेनी की चकबंदी में किसानो का शोषण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए व गांव में गुट बंदी होने के चलते धारा 6 का अनुपालन कर चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कर कि...

Dec 7, 2024 - 20:04
 0  108
हरदोई: टेनी गांव की चकबंदी में हुई अनियमिताओं को लेकर भाकियू ने आला अधिकारियों से की बात, आश्वासन मिला, 60 वें दिन तक जारी रहा प्रदर्शन

By INA News Hardoi.

रिपोर्ट: सचिन कुमार(पिहानी रूरल)

शनिवार को किसानो के बीच अपर जिलाधिकारी हरदोई प्रियंका सिंह, उप संचालक अधिकारी हरदोई ज्ञानेश त्रिपाठी, कोतवाल पिहानी संजय त्यागी सहित दर्जनों चकबंदी अधिकारी व किसानो बीच घंटों वार्ता चली। वार्ता के दौरान किसानों ने अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह से टेनी गांव की चकबंदी में हुई अनियमिताओं को लेकर विधिवत वार्ता कर समस्याओं से अवगत कराया व चकबंदी निरस्त करने की मांग की।

संगठन मंत्री श्यामू शुक्ला ने कहा, टेनी की चकबंदी में किसानो का शोषण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए व गांव में गुट बंदी होने के चलते धारा 6 का अनुपालन कर चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कर किसानो के साथ न्याय किया जाए।

किसान नेता राहुल मिश्रा ने कहा कि चकबंदी निरस्तीकरण को लेकर बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी पीसी उत्तम के द्वारा किसानों व अधिकारियों को भ्रामक सूचनाओं का आदान प्रदान किया गया जिसको लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। धरना स्थल से ही किसानो ने मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए पैदल कुच की घोषणा की थी।  जिसके बाद हरदोई प्रशासन के द्वारा धरना प्रदर्शन को संज्ञान लेकर किसानों से वार्ता की गई।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: नकली दवाओं का जखीरा पकड़ा, फ्लैट में चल रहा था पैकिंग का काम

किसान नेता उमेश पांडे ने वार्ता के दौरान बंदोबस्त अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने पर कहा कि बंदोबस्त अधिकारी के द्वारा गांव में किसान आपस तनाव की स्थिति में है। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने किसानो से हर संभव प्रयास कर किसानो के साथ न्याय करने की बात की व जिलाधिकारी हरदोई को रिपोर्ट पेश कर किसानों के द्वारा चल रहे धरना प्रदर्शन के बारे में अवगत कराने की बात कही।

प्रदर्शन में शामिल किसानों ने धरना स्थल पर खराब मौसम व ठंड का ज्रिक किया साथ धरना स्थल पर जंगली जानवरों के आने से किसानो में दहशत को लेकर भी बताया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन, प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक सिंह, अरुण शुक्ला, शिव प्रताप सिंह टेनी, दयालु टेनी, अतुल यादव, भगवान दीन, मुकीम खान, ओमपाल सिंह, कृष्ण पाल, सहित सैकड़ों किसान धरना स्थल पर वार्ता में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow