Lucknow News: राज्य संग्रहालय में जूनियर कन्ज़र्वेशनिस्ट नेचर कैम्प का आयोजन। 

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, जयवीर सिंह की प्रेरणा एवं प्रमुख सचिव, संस्कृति एवं पर्यटन के मार्गदर्शन में राज्य...

Jun 25, 2025 - 19:45
46 Views
Lucknow News: राज्य संग्रहालय में जूनियर कन्ज़र्वेशनिस्ट नेचर कैम्प का आयोजन। 

लखनऊ: संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, जयवीर सिंह की प्रेरणा एवं प्रमुख सचिव, संस्कृति एवं पर्यटन के मार्गदर्शन में राज्य संग्रहालय, लखनऊ संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं टर्टिल सर्वाइवल एलाइन्स फाउण्डेशन, इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में जूनियर कन्ज़र्वेशनिस्ट नेचर कैम्प का आयोजन आज दिनांक 25 जून, 2025 को किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की मत्स्य विविधता एवं मत्स्य पालन के महत्व के विषय में प्रतिभागियों को जागरूक किया। टर्टिल सर्वाइवल एलाइन्स फाउण्डेशन, इण्डिया के वैज्ञानिक डॉ० अनुराग एवं शिवांगी द्वारा राष्ट्रिय मत्स्य संग्रहालय का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों कोउत्तर प्रदेश की राजकीय मछ्ली चीतल की महत्वपूर्ण जानकारी के साथ साथ भारत के सभी प्रदेशों की राजकीय मछ्ली के मॉडल एवं विशिष्ट लक्षणों को जिससे कि उन्हें पहचाना जा सके की जानकारी प्रदान की गयी। विभिन्न नदियों में पाई जाने वाली मछलियों उनके आवास एवं पारिस्थितिकी तन्त्र के विषय में वीडियो एवं ऑडियो के माध्यम से जानकारी दी गई। 

म्यूजियम की ग् तंल लेबोरेटरी में बच्चों को विभिन्न प्रकार की मछलियों के ग् तंल के माध्यम से शरीर के आंतरिक अंगों की विस्तृत जानकारी दी गई। म्यूजियम के समीप बने गंगा एक्वेरियम में बच्चों ने कछुओं एवं विभिन्न प्रकार की मछलियों तथा कोरल्स की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान राष्ट्रिय मछ्ली संग्रहालय के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी श्री अमित सिंह बिष्ट ने मछलियों के प्रवास एवं प्रजनन को विस्तार से समझाया। 

प्रथम दिवस को दी गई वर्कशीट पर चर्चा की गई एवं अन्त में प्रतिभागियों को मछलियों पर आधारित वर्कशीट प्रदान की गयी, जिस पर उनके द्वारा आज के भ्रमण के दौरान ग्रहण की गयी जानकारी से सम्बन्धित विविध प्रकार के प्रश्नों को हल किए जाना है। इसमें मछलियों से सम्बन्धित प्रश्नों को उत्तर देते हुए उनके चित्र भी बनाये जाने हैं। बच्चों द्वारा अत्यधिक उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में अनुराग द्विवेदी, सुरेश कुमार रावत, श्री सत्यपाल शर्मा आदि का योगदान सराहनीय रहा।

Also Read- Hardoi News: आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से धर्म गुरुओं से संवाद।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow