Lucknow : उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण- 77 फीसद गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि कर्मचारियों की मेहनत से प्रदेश में कुल 15.44 करोड़ मतदाताओं के 11.95 करोड़ से अधिक (लगभग 77 प्रतिशत) गणना प्रपत्रों
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। आयोग ने गणना प्रपत्रों के संग्रह और डिजिटाइजेशन कार्य में लगे कर्मचारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि कर्मचारियों की मेहनत से प्रदेश में कुल 15.44 करोड़ मतदाताओं के 11.95 करोड़ से अधिक (लगभग 77 प्रतिशत) गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हो चुका है। इसमें 18,582 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) ने शत प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है।
नवदीप रिणवा ने अपील की है कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र बीएलओ को नहीं दिया है, वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना तुरंत भरा हुआ प्रपत्र सौंप दें। यह कार्य मतदाता सूची को सही और अपडेट रखने के लिए जरूरी है। ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in पर भी प्रपत्र भरने की सुविधा उपलब्ध है।
प्रदेश में कुछ जिलों में प्रगति धीमी है, लेकिन बीएलओ का मानदेय दोगुना करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। आयोग ने अफवाहों पर नजर रखने और तकनीकी सहायता बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं।
Also Click : Hardoi : सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने शाहाबाद सर्किल के सभी विवेचकों के साथ बैठक की
What's Your Reaction?











