Lucknow News: राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राज्य के 44 जनपदों के 118 बाढ़ संभावित तहसील क्षेत्रों में कराया गया मॉक अभ्यास। 

 उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) द्वारा आज 26 जून, 2025 को राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक अभ्यास (State Level Mock Exercise) का आयोजन...

Jun 26, 2025 - 19:43
55 Views
Lucknow News: राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राज्य के 44 जनपदों के 118 बाढ़ संभावित तहसील क्षेत्रों में कराया गया मॉक अभ्यास। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) द्वारा आज 26 जून, 2025 को राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक अभ्यास (State Level Mock Exercise) का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। यह अभ्यास प्रदेश के 44 जनपदों की 118 बाढ़ संभावित तहसीलों में एक साथ किया गया। 

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ले.जे. योगेंद्र डिमरी ने जनपद फर्रूखाबाद से वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जनपदों के कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य बाढ़ की आपात स्थिति में विभिन्न विभागों के समन्वय, संसाधनों की तत्परता एवं ग्राम से राज्य स्तर तक की प्रतिक्रिया प्रणाली का परीक्षण करना है।

आज सुबह 9ः00 बजे से सभी जिलों के DEOC और तहसीलों से जुड़ने के बाद 9ः30 बजे से कार्यवाही शुरू की गई। जनपदों ने बाढ़ आने के कारण गांवों के जलमग्न होने, लोगों के पेड़/छतों पर फंसे होने, नकली समाचार व अफवाहों, नाव पलटना, पुल और सड़कों के टूटने जैसी 5 प्रमुख परिदृश्यों (Scenario) पर कार्यवाही करना सिखाया गया। साथ ही राहत शिविर, बाढ़ चौकी, फील्ड हॉस्पिटल की व्यवस्था का भी प्रदर्शन किया गया। 

योजना भवन लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वरिष्ठ सलाहकार ब्रिगेडियर रवींद्र गुरुंग द्वारा सभी जनपदों एवं तहसीलों के गतिविधियों का संचालन कराया गया। अभ्यास सत्र में जिलों के प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, NDRF/SDRF  एवं अन्य विभागों की सक्रिय भागीदारी रही।

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने जनपद में भौतिक रूप से उपस्थित होते हुए जनपद की दो तहसीलों फर्रूखाबाद और अमृतपुर के चाचूपुर जटपुरा और कटरी धर्मपुर की कार्यवाहियों का निरीक्षण भी किया। अंतिम सत्र में उपाध्यक्ष ने कलेक्ट सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों द्वारा की गई मॉक अभ्यास की समीक्षा, अनुभवों, खामियों एवं सुधार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

प्राधिकरण के अध्यक्ष ने कहा कि यह अभ्यास सत्र राज्य की आपदा प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है, जिससे वास्तविक आपातकाल में जनहानि को कम से कम किया जा सकेगा।

Also Read- Lucknow News: नवजात शिशुओं को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट व पौध भी देगी योगी सरकार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow